Punjab's weightlifter Harjinder wins gold medal despite back pain

पीठ में दर्द के बावजूद पंजाब की वेटलिफ्टर हरजिंदर ने जीता गोल्ड मेडल

 

पणजी : पंजाब की हरजिंदर कौर काफी समय से पीठ दर्द से जूझ रही हैं लेकिन इसके बावजूद वह 37वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं के 71 किग्रा वेटलिफ्टिंग वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। हरजिंदर ने स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क वर्ग में 113 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कुल 201 किग्रा वजन उठाया। महाराष्ट्र की तृप्ति माने (190 किग्रा) और मणिपुर की पी उमेश्वोरी देवी (189 किग्रा) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह पदक मुझे एक (नौकरी या प्रायोजन) दिलाएगा। पटियाला जिले के नाभा गांव में किसान परिवार में जन्मी हरजिंदर ने 2016 में भारोत्तोलन में उतरने से पहले एथलेटिक्स और कबड्डी में अपना हाथ आजमाया था। उसे लगा कि 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक से उसे नौकरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है। लेकिन वैसा नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

भारत ने लगातार चौथा मैच जीता: नीदरलैंड को 17 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने लगातार चौथा मैच जीता: नीदरलैंड को 17 रन से हराया UNN: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच […]