Netanyahu announces second phase of war in Gaza

Israel-Hamas War: नेतन्याहू ने गाजा में जंग के दूसरे चरण की घोषणा की, कहा- हत्यारे दुश्मन को हराना हमारा मकसद

 

गाजा : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ गाजा में युद्ध का दूसरा चरण शुरू करने की घोषणा की और कहा कि लड़ाई लंबी चलेगी। टेलीविजन पर एक संबोधन में नेतन्याहू ने कहा, ‘इजरायली फौजें बुराई के द्वार को तोड़कर गाजा में घुस चुकी हैं। हमारा सर्वाच्च लक्ष्य हत्यारे दुश्मन को पूरी तरह से हराना और अपने अस्तित्व को सुरक्षित करना है।’ इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि हमास को ईरान का साथ मिल रहा है। हमास का 90 फीसदी खर्च ईरान उठाता है। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई हमारी सेना के लक्ष्यों का अभिन्न हिस्सा है।दबाव ही सफलता का मंत्र है। हम जितना दबाव बनाएंगे, उतने ही जीतने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। नेतन्याहू ने दूसरी बार गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की है। इस दौरान नेतन्याहू की पत्नी सारा ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को गले लगाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि हम इस रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। हमारी सेना का प्रमुख उद्देश्य इन बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना भी है।

×
Date : 30 October 2023 Posted By : EDITOR
Israel-Hamas War: नेतन्याहू ने गाजा में जंग के दूसरे चरण की घोषणा की, कहा- हत्यारे दुश्मन को हराना हमारा मकसद
News Image

 

गाजा : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ गाजा में युद्ध का दूसरा चरण शुरू करने की घोषणा की और कहा कि लड़ाई लंबी चलेगी। टेलीविजन पर एक संबोधन में नेतन्याहू ने कहा, 'इजरायली फौजें बुराई के द्वार को तोड़कर गाजा में घुस चुकी हैं। हमारा सर्वाच्च लक्ष्य हत्यारे दुश्मन को पूरी तरह से हराना और अपने अस्तित्व को सुरक्षित करना है।' इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि हमास को ईरान का साथ मिल रहा है। हमास का 90 फीसदी खर्च ईरान उठाता है। नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने गाजा में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई हमारी सेना के लक्ष्यों का अभिन्न हिस्सा है।दबाव ही सफलता का मंत्र है। हम जितना दबाव बनाएंगे, उतने ही जीतने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। नेतन्याहू ने दूसरी बार गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की है। इस दौरान नेतन्याहू की पत्नी सारा ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को गले लगाते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि हम इस रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे। हमारी सेना का प्रमुख उद्देश्य इन बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]