Queen of Melodies Asha Bhosle Passes Away at the Age of 92

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

लंबी बीमारी और कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई में ली अंतिम सांस, संगीत जगत में शोक की लहर

मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, बीती रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि आशा भोसले को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उनके फेफड़ों में संक्रमण था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी दादी को काफी कमजोरी महसूस हो रही है और उनका इलाज जारी है।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा, जहां उनके चाहने वाले और संगीत जगत से जुड़े लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा भोसले भारतीय संगीत की उन महान हस्तियों में से थीं, जिन्होंने अपने करियर में सात दशकों से अधिक समय तक सक्रिय रहकर संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने करीब 12,000 से अधिक गीत गाए, जिनमें हिंदी के अलावा कई अन्य भारतीय और विदेशी भाषाओं के गीत भी शामिल हैं।
उन्हें अपने अतुलनीय योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म विभूषण शामिल हैं। उनकी आवाज और शैली ने उन्हें दुनिया के सबसे बहुमुखी और लोकप्रिय गायकों में शामिल किया।
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज हस्ती आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी। उनके गाए गीत जैसे “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” आज भी श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी आवाज और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें संगीत की दुनिया में एक खास पहचान दिलाई। आशा भोसले, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और रंगमंच कलाकार दीनानाथ मंगेशकर की पुत्री और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। बचपन में ही पिता के निधन के बाद उन्होंने अपनी बहन के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाली और बहुत कम उम्र में ही गायन को अपना करियर बना लिया। आज उनके निधन से संगीत जगत समेत देश और दुनियां के प्रशंसकों में दुख की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

M|O|C Cancer Care celebrates the unwavering spirit of cancer survivors with their patient initiative “Vijeta”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱M|O|C Cancer Care celebrates the unwavering spirit of cancer survivors with their patient initiative “Vijeta” Vijeta is M|O|C Cancer Care’s effort to bridge a Critical Gap in Cancer Care- Survivorship, Community and the Power of Advocacy Mumbai: In a moving celebration of courage, resilience and hope, over 250 cancer survivors […]

राम मंदिर चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव नियुक्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राम मंदिर चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यवाहक महासचिव नियुक्त अयोध्या । राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई पहली महत्वपूर्ण बैठक में बड़े फैसले हुए हैं। ट्रस्ट ने महासचिव […]