Rahul Gandhi targeted the Election Commission and said

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को निशाने पर लेकर कहा- धोखाधड़ी के सौ प्रतिशत सबूत, बचकर निकल नहीं पाओगे

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को निशाने पर लेकर कहा- धोखाधड़ी के सौ प्रतिशत सबूत, बचकर निकल नहीं पाओगे

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा, कि उनकी पार्टी के पास कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा धोखाधड़ी की अनुमति देने के सौ फीसद सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा, कि यदि आयोग यह सोचता है कि वह इससे बच निकलेगा, तो यह उसकी गलतफहमी है।
संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, कि हमारे पास कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा धोखाधड़ी की अनुमति प्रदान करने के 100 प्रतिशत ठोस सबूत हैं। 90 नहीं, पूरे 100 प्रतिशत। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी ने सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र की समीक्षा की है, और उसमें हजारों संदिग्ध वोटर मिले हैं। इन वोटरों की उम्र 50, 60 या 65 वर्ष की है, लेकिन वे नए मतदाता के तौर पर दर्ज हुए हैं। राहुल गांधी का दावा है, कि ऐसा नाटक सिर्फ एक क्षेत्र में नहीं, बल्कि संभवतः हर निर्वाचन क्षेत्र में चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब यह सबूत सामने लाने का निर्णय लिया है, तो वह पूरी तैयारी के साथ सामने आएगी।
अपना काम नहीं कर रहा चुनाव आयोग
एसआईआर पर राहुल गांधी ने कहा कि यह मामला बहुत ही गंभीर मामला है। दरअसल चुनाव आयोग, भारत के चुनाव आयोग की तरह काम ही नहीं कर रहा। आज का उनका बयान भी पूरी तरह बकवास है। सच में कहा जाए तो चुनाव आयोग अपना काम नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]