Rahul Gandhi will challenge BJP from Mangarh Dham

9 अगस्त : विश्व आदिवासी दिवस पर राहुल गांधी मानगढ़ धाम से भाजपा को देंगे चुनौती

 

उदयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियां अपना वोट बैंक पक्का करने में लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के पक्ष में राजस्थानी वोटर्स को जोड़ने के लिए पिछले दो महीनों में तीन बार राजस्थान आ चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी का राजस्थान में कार्यक्रम तय किया है। राहुल गांधी विश्व आदिवासी दिवस यानी 9 अगस्त को आदिवासियों के तीर्थ मानगढ़ धाम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा को सफल बनाने को लेकर कांग्रेसी नेता तैयारियों में जुटे हैं। पार्टी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एक अगस्त को उदयपुर में तीन जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। जिसमें उदयपुर शहर और देहात, चित्तौड़गढ़ के अलावा राजसमंद जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में रंधावा राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने को लेकर अलग—अलग पदाधिकारियों को दायित्व सौंपेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से संबंधित जिलों के पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]