Truck loaded with tomatoes worth 20 lakhs stolen

कर्नाटक: 20 लाख के टमाटरों से लदा ट्रक हुआ चोरी, कराई एफआईआर

कोलार : पूरे देश में टमाटर के दामों में बहुत तेज उछाल से किसानों और व्यापारियों ने टमाटर बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाया है. इसके साथ ही टमाटर की चोरी और लूट की भी कई खबरें सामने आईं हैं. अब एक ताजा मामले में कर्नाटक के कोलार से राजस्थान के लिए निकला 20 लाख रुपये कीमत के टमाटरों से लदा ट्रक रहस्यमय ढंग से चोरी हो गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद परेशान व्यापारियों ने कोलार पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. जिसमें कहा गया कि दो व्यापारियों ने 27 जुलाई को कोलार एपीएमसी यार्ड से राजस्थान के जयपुर तक टमाटर ले जाने के लिए ट्रक बुक किया था.
गौरतलब है कि थोक बाजार में टमाटर की कीमतें अभी भी 15 किलो के बॉक्स के लिए 2,000 रुपये के आसपास हैं. जबकि खुदरा में टमाटर के दाम 150 से 200 रुपये किलो के बीच बढ़-घट रहे हैं. टमाटरों से लदे ट्रक को शनिवार रात जयपुर पहुंचना था. जबकि ट्रक अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा है और ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद है. ट्रक ऑपरेटर से संपर्क नहीं हो पा रहा हैं. किसी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कोलार के व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

×
Date : 01 August 2023 Posted By : EDITOR
कर्नाटक: 20 लाख के टमाटरों से लदा ट्रक हुआ चोरी, कराई एफआईआर
News Image

कोलार : पूरे देश में टमाटर के दामों में बहुत तेज उछाल से किसानों और व्यापारियों ने टमाटर बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाया है. इसके साथ ही टमाटर की चोरी और लूट की भी कई खबरें सामने आईं हैं. अब एक ताजा मामले में कर्नाटक के कोलार से राजस्थान के लिए निकला 20 लाख रुपये कीमत के टमाटरों से लदा ट्रक रहस्यमय ढंग से चोरी हो गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद परेशान व्यापारियों ने कोलार पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. जिसमें कहा गया कि दो व्यापारियों ने 27 जुलाई को कोलार एपीएमसी यार्ड से राजस्थान के जयपुर तक टमाटर ले जाने के लिए ट्रक बुक किया था.
गौरतलब है कि थोक बाजार में टमाटर की कीमतें अभी भी 15 किलो के बॉक्स के लिए 2,000 रुपये के आसपास हैं. जबकि खुदरा में टमाटर के दाम 150 से 200 रुपये किलो के बीच बढ़-घट रहे हैं. टमाटरों से लदे ट्रक को शनिवार रात जयपुर पहुंचना था. जबकि ट्रक अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा है और ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद है. ट्रक ऑपरेटर से संपर्क नहीं हो पा रहा हैं. किसी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कोलार के व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]