Rahul Gandhi's new address, watch video

राहुल गांधी का नया पता, देखें वीडियो

राहुल गांधी का नया पता, देखें वीडियो

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने जन्मदिन पर नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। राहुल गांधी ने अपने 55वें जन्मदिन पर इस घर में प्रवेश किया है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी को यह घर आवंटित हुआ था। राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने 55वें जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। राहुल गांधी अब दिल्ली के 5 सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी बंगले में रहेंगे। इस इलाके में सिर्फ वरिष्ठ नेताओं को ही बंगले आवंटित किए जाते हें। बताया जाता है कि ये पूरा 24 घंटे हाई सिक्योरिटी में रहता है। इस जगह से संसद भी करीब है। अब लोगों को राहुल गांधी से मिलने के लिए काफी टाइट हाई सिक्योरिटी से होकर निकलना पड़ेगा। राहुल गांधी गुरुवार को अपने जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, हमारे सभी नेताओं और पार्टी के सभी बब्बर शेर और शेरनी कार्यकर्ताओं का शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम एक साथ खड़े हैं। सच के लिए न्याय के लिए और भारत के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, इसमें तेजी से बढ़ रही मांग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एनर्जी सेक्टर के लिए भारत मौकों की जमीन है, इसमें तेजी से बढ़ रही मांग पीएम मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक के चौथे एडीशन का किया उद्घाटन नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इंडिया एनर्जी वीक 2026 के चौथे एडीशन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा […]

MP: मैदान में खिलाड़ी नहीं, देश का भविष्य दौड़ता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मैदान में खिलाड़ी नहीं, देश का भविष्य दौड़ता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 के विधिवत् शुभारंभ की घोषणा पहली बार पिठ्ठी, रस्साकशी जैसे खेलों के साथ थ्रो बाल और क्रिकेट भी खेलो एमपी यूथ गेम्स में हुए शामिल तात्या टोपे नगर […]