Rahul Gandhi's new address, watch video

राहुल गांधी का नया पता, देखें वीडियो

राहुल गांधी का नया पता, देखें वीडियो

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने जन्मदिन पर नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। राहुल गांधी ने अपने 55वें जन्मदिन पर इस घर में प्रवेश किया है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी को यह घर आवंटित हुआ था। राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने 55वें जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। राहुल गांधी अब दिल्ली के 5 सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी बंगले में रहेंगे। इस इलाके में सिर्फ वरिष्ठ नेताओं को ही बंगले आवंटित किए जाते हें। बताया जाता है कि ये पूरा 24 घंटे हाई सिक्योरिटी में रहता है। इस जगह से संसद भी करीब है। अब लोगों को राहुल गांधी से मिलने के लिए काफी टाइट हाई सिक्योरिटी से होकर निकलना पड़ेगा। राहुल गांधी गुरुवार को अपने जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, हमारे सभी नेताओं और पार्टी के सभी बब्बर शेर और शेरनी कार्यकर्ताओं का शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम एक साथ खड़े हैं। सच के लिए न्याय के लिए और भारत के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Writer – Director Vishal Chaturvedi and Team ‘Hanuman Ansh’ Meet CM Yogi Adityanath in Lucknow

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Writer – Director Vishal Chaturvedi and Team ‘Hanuman Ansh’ Meet CM Yogi Adityanath in Lucknow Mumbai: The team of Hanuman Ansh recently had a special meeting with Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath at his official residence in Lucknow. The delegation included the film’s producer, director Vishal Chaturvedi, lead actor […]

दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का ऐलान, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर उज्जैन से अयोध्या तक पैदल मार्च Bhopal: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या की यात्रा का औपचारिक ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि दशहरा के दिन […]