Rahul Priyanka and Kharge will reach Indore27th

MP: राहुल, प्रियंका और खरगे तीनों ही 27 की सुबह एक ही प्लेन से इंदौर पहुंचेगे

MP: राहुल, प्रियंका और खरगे तीनों ही 27 की सुबह एक ही प्लेन से इंदौर पहुंचेगे

– आज दोपहर तक दिल्ली से जारी होगा तीनों का कार्यक्रम
– लगभग आधा घंटा रहेंगे महू में
– सुरक्षा की दृष्टि से महू के दशहरा मैदान पर हेलीपेड की नहीं मिली अनुमति

इंदौर । महू में 27 जनवरी को कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा होने जा रही है। वेटरनरी कॉलेज में सभा के लिए तीन अलग-अलग डोम बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही हेलिपेड भी तैयार किए जा रहे हैं। राहुल , प्रियंका और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तीनों की प्रायवेट प्लेन से सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकाप्टर से महू के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि अभी राहुल और प्रियंका का दिल्ली से अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। रविवार 26 जनवरी की दोपहर तक कार्यक्रम जारी हो जाएंगा।
हेलीपेड का स्थान बदला
इसी प्रकार एक अन्य जानकारी मिली है की महू के दशहरा मैदान पर बनाए जाने वाले हेलिपेड की अनुमति सुरक्षा की दृष्टि से रद कर दी है। दरअसल, दशहरा मैदान के आसपास कई हाईराइज इमारतें हैं। जिसके कारण अब दशहरा मैदान में हेलिपेड नहीं बनेगा। इसकी जगह पर तेलीखेड़ा जेल रोड पर बने हुए हेलिपेड का उपयोग किया जाएगा।
चार सीएम , 200 विधायक, 20 सांसद
27 जनवरी को कांग्रेस के होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे महू आएंगे। इसके साथ ही चार मुख्यमंत्री, 200 विधायक, 20 सांसद, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 31 सदस्य, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष प्रीमियम लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी, यादगार आयोजनों और भरोसेमंद सेवाओं का शानदार सफर इंदौर : इंदौर के हॉस्पिटैलिटी मैप पर अपनी खास पहचान बना चुका एसेंशिया लग्जरी होटल अपने 4 सफल वर्ष पूरे कर चुका है। इन चार […]

Indore – MP: वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का “शक्ति अवार्ड 2026” भव्यता के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Indore – MP: वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का “शक्ति अवार्ड 2026” भव्यता के साथ संपन्न न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला व राखी सहाय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम इंदौर। वुमेन्स प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 18 मार्च को जाल सभागृह, इंदौर में “शक्ति अवार्ड 2026” […]