Railways darshan of seven Jyotirlingas to Shiva Rs 24,100

रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन

-भारत गौरव ट्रेन पैकेज 12 दिन का, 18 नवंबर को ऋषिकेश स्टेशन से होगी शुरुआत

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे खास स्कीम लाया है। इसके जरिए नवंबर के महीने में कम पैसों में भक्त सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के इस पैकेज की शुरुआती कीमत सिर्फ 24,100 रुपए रखी गई है। आईआरसीटीसी का भारत गौरव ट्रेन पैकेज 12 दिन का है। इसकी शुरुआत 18 नवंबर को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से होगी। इस यात्रा के दौरान भक्ति, आराम का एक अनूठा अनुभव श्रद्धालुओं को मिलेगा।
आईआरसीटी के इस पैकेज में श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त पड़ावों में द्वारकाधीश मंदिर और बेट द्वारका शामिल हैं। इस यात्रा की शुरुआत 18 नवंबर को होगी और 29 नवंबर को इसका समापन होगा। यह यात्रा कुल 11 रातें/12 दिन की होगी। हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर और अन्य स्टेशनों पर बोर्डिंग विकल्प उपलब्ध हैं। भारत गौरव ट्रेन में कुल 767 यात्री बैठ सकेंगे।
इस ट्रेन का किराया कम्फर्ट (2एसी) – 54,390 रुपए प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड (3एसी) – 40,890 रुपए प्रति व्यक्ति, इकॉनमी (स्लीपर) – 24,100 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। यात्रियों को शाकाहारी भोजन, होटल व धर्मशाला में ठहरने, निर्देशित भ्रमण, यात्रा बीमा और टूर एस्कॉर्ट्स की सुविधा प्रदान की जाएगी।
बता दें आईआरसीटीसी के भारत गौरव पैकेज यात्रा में भोजन से लेकर आवास तक सभी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। इससे श्रद्धालु बिना किसी तनाव या चिंता के तीर्थयात्रा कर सकते हैं। भारत गौरव योजना के तहत 33 फीसदी तक की रियायत के साथ, यह यात्रा श्रद्धालुओं को भारत के शिव मंदिरों के दर्शन आसानी और आराम से करने का अवसर प्रदान करती है। आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत आउटलेट्स के जरिए इस पैकेज की बुकिंग की जा सकती है। यात्रियों को बोर्डिंग के समय पहचान पत्र और कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ लाना जरुरी है।

×
Date : 08 September 2025 Posted By : EDITOR
रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, CM ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजे और रोजगार का किया एलान

📰 Generate e-Paper Clip कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, CM ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजे और रोजगार का किया एलान मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और ग्रुप-डी में सरकारी […]

गरीबों के इलाज के लिए टाटा ट्रस्ट का बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 40 से 50 नए अस्पताल!

📰 Generate e-Paper Clip गरीबों के इलाज के लिए टाटा ट्रस्ट का बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 40 से 50 नए अस्पताल! मुंबई: टाटा ट्रस्ट देशभर में 40 से 50 गैर-लाभकारी सामान्य अस्पतालों का नेटवर्क बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इस मॉडल में इलाज का खर्च उठाने में सक्षम मरीजों से मिलने […]