Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru 16th Match

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत

Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की है। राजस्थान के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने जीत में अहम भूमिका अदा की। RR vs RCB: IPL 2026 के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना चौथा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला। इस मैच को राजस्थान की टीम 6 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें उनकी इस सीजन में ये लगातार चौथी जीत है। राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। आरसीबी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने एक समय 125 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उनके कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रनों की तो वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किए गए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेलने के साथ टीम के स्कोर को 20 ओवर्स में 201 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]