Rajinikanth called Chandrababu Naidu a warrior

रजनीकांत ने नारा लोकेश से फोन पर बात की, चंद्रबाबू नायडू को योद्धा बताया

 

अमरावती। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सांत्वना देने के लिए टीडीपी महासचिव नारा लोकेश से फोन पर बात की। लोकेश, एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष को महान दोस्त और योद्धा बताते हुए रजनीकांत ने उनका हालचाल पूछा। सुपरस्टार ने लोकेश को बहादुर बनने की सलाह दी। टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा कि उनका दोस्त कभी कुछ गलत नहीं करेगा। लोकेश से यह भी कहा कि नायडू के द्वारा किया गया विकास और अच्छा काम उनकी रक्षा करेगा। उन्हें अवैध गिरफ्तारी से कोई नुकसान नहीं होगा। रजनीकांत ने उम्मीद जताई कि नायडू अपने द्वारा की गई जनसेवा और अच्छे कार्यों के कारण जल्द ही बाहर आएंगे। गौरतलब है कि रजनीकांत इस साल अप्रैल में विजयवाड़ा में टीडीपी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के शताब्दी समारोह में नायडू के साथ शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]