Farm Laws: किसान आंदोलन को गैर सियासी बताने वाले राकेश टिकैत की खुली पोल - Update Now News

Farm Laws: किसान आंदोलन को गैर सियासी बताने वाले राकेश टिकैत की खुली पोल

मुजफ्फरनगर। किसानों का आंदोलन गैर सियासी बताने वाले बीकेयू के नेता राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर में आज पूरी तरह सियासी रंग में रंगे नजर आए। टिकैत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भाषा को अपनी जुबान दी। फिर बीजेपी को वोट की चोट देने का एलान कर दिया। इससे पहले टिकैत ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी कोलकाता में जनसभा की थी। तब तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें इसके लिए मदद दी थी। बाद में टिकैत पलट गए थे और कहा था कि तृणमूल को फायदा पहुंचाने के लिए उन्होंने कोलकाता में जनसभा नहीं की थी।
अब मुजफ्फरनगर में जिस तरह की बयानबाजी उन्होंने की, उससे साफ हो गया कि आंदोलन को गैर सियासी बताने वाला उनका दावा महज ढकोसला था। उधर, किसान महापंचायत में तमाम किसानों ने ही नेताओं की हूटिंग कर दी। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल बोलने के लिए खड़े हुए, तो मंच के पास मौजूद लोगों ने हूट किया। राजेवाल ने कहा कि 100 लोग मेरा अपमान कर रहे हैं। मैंने टिकैत साहब से शिकायत की है।
इसके बाद राकेश टिकैत भड़क गए। उन्होंने कहा कि कौन लोग हैं ये। इनके कैमरे बंद करो। यहां से हटाओ। इन लोगों का घेराव कराकर मैं तलाशी लूंगा कि किस विचारधारा के हैं। ये लोग बदसलूकी करने आए हैं। बाद में टिकैत ने मंच से कहा कि मोदी सरकार देश की हर संपत्ति को बेच रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र में तो ये था नहीं। सरकार बताए कि फिर वो संपत्तियां क्यों बेच रही है। बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर इसी अंदाज में देश की संपत्तियां बेचने का आरोप लगाया था। सरकार हालांकि कह चुकी है कि मौद्रीकरण नीति के तहत वो संपत्तियों को निजी क्षेत्र को बेचेगी नहीं, बल्कि किराए पर देगी। जिससे 6 लाख करोड़ हासिल होंगे।

×
Date : 06 September 2021 Posted By : EDITOR
Farm Laws: किसान आंदोलन को गैर सियासी बताने वाले राकेश टिकैत की खुली पोल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]