रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई करने की मांग की - Update Now News

रामदेव की बढ़ी मुश्किलें, देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई करने की मांग की

नई दिल्ली। एलोपैथी को लेकर दिए विवादित बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव (Yog Guru baba Ramdev) इन विवादों में घिर गए है। इसी कड़ी में अब बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर बाबा रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस चलाने की मांग की है। पीएम मोदी को लिखे पत्र में IMA ने कहा कि पतंजलि के मालिक रामदेव के टीकाकरण पर गलत सूचना के प्रचार को रोका जाना चाहिए। एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं। उन पर देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि रामदेव का एक वीडियो ट्विटर पर काफी शेयर हो रहा है, जिसमें बाबा रामदेव कथित रूप से एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ बोलते दिख रहे है। इससे पहले रामदेव को IMA उत्तराखंड ने एक हजार करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा। इस नोटिस में बाबा रामदेव से अपने विवादित बयान पर सफाई देने का वीडियो जारी करने और आईएमए से 15 दिन के अंदर लिखित माफी मांगने को कहा गया है, नहीं करने पर एक हजार करोड़ का मानहानि केस करने की धमकी दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, तिरंगा लहराकर चूमी पिच की मिट्टी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, तिरंगा लहराकर चूमी पिच की मिट्टी अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. जैसे ही मैच का आखिरी विकेट गिरा और भारत की ऐतिहासिक […]

राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी:ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी:ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान UNN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में देश और नारी शक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। PM नई […]