Rani Avanti Bai Welfare Board will in the state CM Shri Chouhan

MP: प्रदेश में बनेगा रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

 

प्रदेश में बनेगा रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोधी समाज का स्वाधीनता आंदोलन में और मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लोधी समाज देश का गौरव है। वीरांगना रानी अवंतीबाई ने राष्ट्र के लिए रक्त की अंतिम बूंद दे दी। उनके बलिदान दिवस पर मध्यप्रदेश में ऐच्छिक अवकाश के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापना की पहल भी की गई है। लोधी-लोधा-लोध समाज के कल्याण के लिए रानी अवंती बाई कल्याण बोर्ड का गठन भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल के माता मंदिर क्षेत्र में अटल पथ के पास लोधी-लोधा-लोध क्षत्रीय महासभा के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोधी-लोधा-लोध क्षत्रीय महासभा द्वारा दिए गए सुझाव पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के आग्रह पर प्रदेश में मदिरा दुकानों के अहाते बंद करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुश्री उमा भारती द्वारा प्रदत्त मार्गदर्शन का भविष्य में भी प्रदेश हित में लाभ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रारंभ में वीरांगना रानी अवंती बाई के प्रति पुष्प सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में लोधी समाज के संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]