पंजाब कैबिनेट ने होम डिलीवरी सेवा को मंजूरी दी, 1 अक्टूबर से घर-घर पहुंचेगा राशन - Update Now News

पंजाब कैबिनेट ने होम डिलीवरी सेवा को मंजूरी दी, 1 अक्टूबर से घर-घर पहुंचेगा राशन

चंडीगढ़ । लोगों को उनके घर तक राशन पहुंचाने की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को आटा की होम डिलीवरी सेवा 1 अक्टूबर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है और इसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आटे की होम डिलीवरी शुरू करने के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पूरे राज्य को आठ क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और सेवा पहले चरण में एक क्षेत्र में शुरू होगी, दूसरे चरण में दो जोन में और अंतिम व तीसरे चरण में शेष पांच जोन में।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार एनएफएसए के तहत नामांकित प्रत्येक लाभार्थी को आटे की होम डिलीवरी का विकल्प देगी। कोई लाभार्थी, जो उचित मूल्य की दुकान से गेहूं खुद जाकर लाना चाहता है, उसके पास यह विकल्प भी होगा। राशन वितरण चक्र अब त्रैमासिक से मासिक में बदल जाएगा।
होम डिलीवरी सेवा में उचित मूल्य की चलती-फिरती दुकानें लोगों के घर तक पहुंचेंगी। ये दुकानें परिवहन वाहन पर चलेंगी, जिनमें जीपीएस सुविधा और कैमरा लगा होगा, ताकि लाभार्थी को आटा सौंपने की लाइव स्ट्रीम हो सके।

×
Date : 03 May 2022 Posted By : EDITOR
पंजाब कैबिनेट ने होम डिलीवरी सेवा को मंजूरी दी, 1 अक्टूबर से घर-घर पहुंचेगा राशन
News Image

चंडीगढ़ । लोगों को उनके घर तक राशन पहुंचाने की प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को आटा की होम डिलीवरी सेवा 1 अक्टूबर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है और इसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आटे की होम डिलीवरी शुरू करने के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पूरे राज्य को आठ क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और सेवा पहले चरण में एक क्षेत्र में शुरू होगी, दूसरे चरण में दो जोन में और अंतिम व तीसरे चरण में शेष पांच जोन में।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार एनएफएसए के तहत नामांकित प्रत्येक लाभार्थी को आटे की होम डिलीवरी का विकल्प देगी। कोई लाभार्थी, जो उचित मूल्य की दुकान से गेहूं खुद जाकर लाना चाहता है, उसके पास यह विकल्प भी होगा। राशन वितरण चक्र अब त्रैमासिक से मासिक में बदल जाएगा।
होम डिलीवरी सेवा में उचित मूल्य की चलती-फिरती दुकानें लोगों के घर तक पहुंचेंगी। ये दुकानें परिवहन वाहन पर चलेंगी, जिनमें जीपीएस सुविधा और कैमरा लगा होगा, ताकि लाभार्थी को आटा सौंपने की लाइव स्ट्रीम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]