Recruitment for more than 15 thousand posts in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया कैलेंडर

मध्य प्रदेश में 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया कैलेंडर

भोपाल । मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है। इसमें 15 भर्ती परीक्षा और पांच प्रवेश परीक्षा की तिथियों का जिक्र है।
कैलेंडर में मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने पहली बार भर्ती के लिए विभिन्न पदों की संख्या को सार्वजनिक किया है, जिससे अभ्यर्थियों को आने वाली भर्ती प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इस बार कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पांच अलग-अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएंगी और इनसे जुड़ी तारीखों को पहले ही कैलेंडर में शामिल किया गया है। परीक्षा की जानकारी के साथ-साथ कर्मचारी चयन मंडल ने रिजल्ट जारी होने की तीथि भी स्पष्ट कर दी है। कैलेंडर के मुताबिक, 15 फरवरी से नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा की शुरुआत होगी, जिसमें 2267 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके परिणाम अप्रैल में घोषित होने की संभावना जताई गई है। पीएसटी प्रवेश परीक्षा मई 2025 में और पीएनएसटी जून 2025 में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Airbus inaugurates Centre of Excellence to drive sustainable aerospace research at Gati Shakti Vishwavidyalaya

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Airbus inaugurates Centre of Excellence to drive sustainable aerospace research at Gati Shakti Vishwavidyalaya Vadodara – Airbus has inaugurated a Centre of Excellence (CoE) for aerospace studies at the Gati Shakti Vishwavidyalaya (GSV), India’s unique industry-driven university for the transportation and logistics sector, based in Vadodara, Gujarat. The Centre marks […]

Budget 2026: बजट में कंटेंट क्रिएटर्स (Content Creators ) और Influencers को तोहफा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Budget 2026: बजट में कंटेंट क्रिएटर्स (Content Creators ) और Influencers को तोहफा, गेमिंग और एनिमेशन को मिलेगा बढ़ावा स्कूल-कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब, डिजिटल स्किल्स को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल इंडस्ट्री के लिए अहम […]