बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग खत्म, 2023 की वर्ल्ड कप को लेकर मिले ये सख्त निर्देश - Update Now News

बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग खत्म, 2023 की वर्ल्ड कप को लेकर मिले ये सख्त निर्देश

नई दिल्ली। साल 2022 में टीम इंडिया ने एक के बाद एक मिली करारी हार से अपने प्रशंसकों को खासा मायूस किया। अच्छे-अच्छे रणबांकुरे खिलाड़ियों के बल्ले 2022 दम तोड़ते दिखें। एशिया कप से लेकर टी-20 तक में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं टेस्ट सीरीज में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वहीं अब साल 2023 में दस्तक देने के बाद सवाल यह है कि इस साल टीम इंडिया का आगामी सीरीज में कैसा प्रदर्शन रहता है। इस साल एशिया कप से लेकर टी-20 मुकाबले तक होने हैं। ऐसे में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर देश-दुनिया की निगाहें टिकी रहेंगी।उधर, नए साल के पहले ही दिन बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड, नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और मौजूदा चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा शामिल हुए। वहीं बैठक में लिए गए फैसले के संदर्भ में बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी सार्वजनिक की है। आइए, आपको विस्तार से बताते हैं। आपको बता दें कि बीसीसीआई की अगुवाई में हुई इस बैठक में वर्कलोड, मैनेजमेंट और फिटनेस को लेकर आगामी 2023 का का खाका तैयार किया गया। उधर, उभरते हुए खिलाड़ियों को बीसीसीआई पहले घरेलू मैदान में सिद्धहस्त बनाने का फैसला किया है। इसके लिए पहले उभरते हुए खिलाड़ियों को घरेलू मैदान में खेलने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद उनके लिए आगे का रास्ता किया जाएगा। इसके अलावा यो-यो टेस्ट और डेक्सा सेलेक्शन प्रोसेस सरीखे नियम को सभी खिलाड़ियों के लिए हिस्सा बनाया जाएगा।

×
Date : 03 January 2023 Posted By : EDITOR
बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग खत्म, 2023 की वर्ल्ड कप को लेकर मिले ये सख्त निर्देश
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]