Riteish Deshmukh said Your blessings are the greatest victory

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ को युवराज संभाजी राजे छत्रपति की खास सराहना, रितेश देशमुख बोले – आपका आशीर्वाद सबसे बड़ी जीत

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ को युवराज संभाजी राजे छत्रपति की खास सराहना, रितेश देशमुख बोले – आपका आशीर्वाद सबसे बड़ी जीत

Mumbai: जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में फिल्म को समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच फिल्म को एक खास सराहना युवराज संभाजी राजे छत्रपति से भी मिली है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वंश के 13वें वंशज हैं।
हाल ही में एक पोस्ट के जरिए बताया गया कि कोल्हापुर में युवरानी संयोजिताराजे छत्रपति के माध्यम से फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस पोस्ट में फिल्म के कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ की गई और यह भी कहा गया कि फिल्म में शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी राजे, स्वराज्य के दूरदर्शी शहाजी महाराज और राजमाता जिजाऊ मासाहेब के योगदान को सही तरीके से दिखाया गया है।
युवराज संभाजी राजे छत्रपति के आधिकारिक पेज से आई इस प्रतिक्रिया के बाद रितेश देशमुख ने आभार जताते हुए कहा, “राजे! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!! आपका यह प्रतिक्रिया सुनकर मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे ऊपर का बोझ थोड़ा हल्का हो गया है। आप अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। जय शिवराय!”वहीं, ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और रिलीज के बाद से अब तक 37.00 करोड़ रुपये नेट की शानदार कमाई कर चुकी है।
जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह भव्य ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई है, जो भारत के इतिहास को भव्यता, भावना और प्रभावशाली अंदाज में पेश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्त्रीवाद हा फक्त महिलांसाठी नाही, तो पुरुषांसाठीही आहे – सान्या मल्होत्राने लिली सिंगसोबत गप्पा मारताना मांडला प्रभावी दृष्टिकोन !

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सान्या मल्होत्रा स्त्रीवादाबद्दल मनमोकळेपणाने बोलताना काय म्हणाली – तो फक्त महिलांसाठी नाही, तर पुरुषांसाठीही आहे ! Mumbai: अभिनेत्री सान्या मल्होत्राने दशकापूर्वी “दंगल” या चित्रपटातून आपल्या चित्रपट कारकिर्दीची सुरुवात केली पुढे जाऊन १० वर्षांत सान्याने चित्रपट ओटीटी विश्वात एक प्रभावी अभिनेत्री म्हणून वेगळी ओळख संपादन केली. तिच्या भूमिका निवडण्याची पद्धत जी […]

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘बैरन हिचकी’ के साथ राजस्थानी रोमांस और जुदाई के एहसास को कंटेम्परेरी अंदाज़ में पेश कर रहे हैं अभि दत्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘बैरन हिचकी’ के साथ राजस्थानी रोमांस और जुदाई के एहसास को कंटेम्परेरी अंदाज़ में पेश कर रहे हैं अभि दत्त Mumbai: राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को कंटेम्परेरी कमर्शियल साउंड के साथ मिलाते हुए, अभि दत्त अपना लेटेस्ट ट्रैक ‘बैरन हिचकी’ लेकर आए हैं, जिसमें खूबसूरत एंजल […]