जी-20 की मेजबानी के लिए अमृतसर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये - Update Now News

जी-20 की मेजबानी के लिए अमृतसर के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये

 

चंडीगढ़ । जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री की अध्यक्षता में उप-कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई। उप समिति के सदस्य कुलदीप सिंह धालीवाल, हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह हैं। स्थानीय सरकार के मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन संभवत: 15 से 17 मार्च, 2023 तक पवित्र शहर अमृतसर में होने जा रहा है और इसमें जी-20 देशों और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि देशों के राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी होगी। उन्होंने पंजाब में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को बड़े गर्व की बात बताते हुए कहा कि समिट के लिए अमृतसर के सौंदर्यीकरण के विकास कार्र्यो पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस वैश्विक आयोजन की सफलता के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के साथ, राज्य वैश्विक पर्यटन मैप पर उभरेगा और यह राज्य में निवेश को भी बढ़ावा देगा। इस अवसर पर उन्होंने शहर की सुंदरता और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी और कहा कि जो भी काम होगा वह सिर्फ कार्यक्रम के लिए नहीं होगा, बल्कि शहर के निवासियों की जरूरत के हिसाब से मजबूत और टिकाऊ कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि जो कार्य किए जाने हैं उनमें सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, हरित पट्टी बनाना, गोल्डन गेट को रंगना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार, साइनेज बोर्ड और बिजली शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]