MX Player : ‘रनअवे लुगाई’ के ‘पटना हिलेगा’ गाने पर रवि किशन और रूही सिंह लगायेंगे ठुमाके - Update Now News

MX Player : ‘रनअवे लुगाई’ के ‘पटना हिलेगा’ गाने पर रवि किशन और रूही सिंह लगायेंगे ठुमाके

Mumbai: एक मनोरंजक सीरीज से हमें जो कुछ चाहिये एमएक्‍स ओरिजिनल सीरीज ‘रनअवे लुगाई’ में वह सब-कुछ है। संजय मिश्रा, नवीन कस्‍तूरिया, रूही सिंह और रवि किशन की दमददार परफॉर्मेंस वाली प्रभावशाली कास्‍ट से लेकर इस सीरीज के निर्देशक अविनाश दास तक इस सीरीज में मनोरंजन, ड्रामा, कॉमेडी के साथ-साथ काफी कुछ है। इस कहानी की सारी चीजों को सामने लाते हुए, एमएक्‍स प्‍लेयर ने हाल ही में इसका एक जोशीला गाना ‘पटना हिलेगा’ जारी किया है। खूबसूरत रूही सिंह इस गाने में मेगास्‍टार रवि किशन के साथ अपनी कमर लचका रही हैं। इस गाने को प्रवेश मलिक ने कम्‍पोज किया है और साथ ही उन्‍होंने लिखा व गाया भी है। इस गाने के बारे में और रवि किशन के साथ काम करने को लेकर रूही सिंह कहती हैं, ‘’मैं हमेशा से एक ठेठ देसी गाने में काम करना चाहती थी। एक ऐसा गाना जो आपको थिरकने पर मजबूर कर दे, चाहे बारात हो या कोई फन पार्टी। रवि किशन जैसे आइकॉन के साथ ‘पटना हिलेगा’ की शूटिंग में बड़ा मजा आया, क्‍योंकि वे एनर्जी से भरे रहते हैं और उनके साथ स्‍क्रीन स्‍पेस शेयर करना किसी जादू से कम नहीं था। व‍ह किसी भी काम में गलती नहीं करते और कई वर्षों का अनुभव होने के बावजूद, वे विनम्र स्‍वभाव के हैं। अगर मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का ऑफर मिलता है, तो मैं दोबारा उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10 Mumbai: In a landmark moment for Indian AI cinema, Kalyug Rising – The Beginning secured a spot among the Top 10 at the prestigious Higgsfield “Make Your Action” […]

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू” Mumbai: आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की एक प्यारी सी झलक […]