S Jaishankar, Derek O'Brien

एस जयशंकर, डेरेक ओ’ब्रायन, साकेत गोखले… राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए ये नेता

 

नई दिल्ली:  विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत बीजेपी के तीनों उम्मीदवार गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए हैं. विदेश मंत्री जयशंकर के अलावा केसरीदेव सिंह झाला और बाबू देसाई और तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन, साकेत गोखले समेत कुछ 11 नेताओं का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था. गुजरात विधानसभा में पर्याप्त संख्याबल नहीं होने से कांग्रेस किसी भी उम्मीदवार को खड़ा रखने की स्थिति में नहीं थी और इसी कारण बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया.उधर पश्चिम बंगाल में डेरेक-ओ-ब्रायन समेत टीएमसी के छह उम्मीदवार और बीजेपी के एक उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 जुलाई को राज्यसभा के लिए नामांकन किया था. गुजरात के तीनों सदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा था. निर्विरोध निर्वाचन के बाद बीजेपी के सदस्यों की संख्या अब राज्यसभा में 93 हो गई है.

×
Date : 18 July 2023 Posted By : EDITOR
एस जयशंकर, डेरेक ओ’ब्रायन, साकेत गोखले… राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए ये नेता
News Image

 

नई दिल्ली:  विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत बीजेपी के तीनों उम्मीदवार गुजरात से निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए हैं. विदेश मंत्री जयशंकर के अलावा केसरीदेव सिंह झाला और बाबू देसाई और तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन, साकेत गोखले समेत कुछ 11 नेताओं का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था. गुजरात विधानसभा में पर्याप्त संख्याबल नहीं होने से कांग्रेस किसी भी उम्मीदवार को खड़ा रखने की स्थिति में नहीं थी और इसी कारण बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया.उधर पश्चिम बंगाल में डेरेक-ओ-ब्रायन समेत टीएमसी के छह उम्मीदवार और बीजेपी के एक उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 जुलाई को राज्यसभा के लिए नामांकन किया था. गुजरात के तीनों सदस्यों का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा था. निर्विरोध निर्वाचन के बाद बीजेपी के सदस्यों की संख्या अब राज्यसभा में 93 हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार में 2387.60 करोड़ रूपये लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण परियोजना से 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित मुख्यमंत्री ने 188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]