Saints got angry on Rahul Gandhi's statement

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को नाच गाना बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर नाराज हुए संत, हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा- उनकी बुद्धि खराब

 

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को नाच गाना बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर नाराज हुए संत

हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा- उनकी बुद्धि खराब

https://twitter.com/i/status/1839494164427522122

 

नई दिल्ली। राम मंदिर में राहुल गांधी के नाच-गाना वाले बयान को लेकर अयोध्या के साधु-संतों ने नाराजगी जताई है। राहुल ने 26 सितंबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, ‘अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं आने दिया गया। उनसे कहा गया कि आप आदिवासी हो। आप अंदर आ ही नहीं सकती, अलाउ नहीं है। अयोध्या में नाच-गाना चल रहा है।’ उनके बयान पर राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी सत्‍येंद्र दास ने कहा, ‘कांग्रेस सरकार शुरू से कह रही है कि राम का अस्तित्‍व नहीं है। ऐसे में उनके नेता तो ऐसा बोलेंगे ही। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। प्राण प्रतिष्‍ठा को राहुल अगर नौटंकी बता रहे हैं, तो उनकी ऐसी भावना रही होगी। उनकी नजर में यह नौटंकी है, लेकिन भक्‍तों की नजर में प्राण प्रतिष्‍ठा हुई। इसमें भगवान श्रीराम की बालक रूप में स्थापना हुई है।’ वहीं, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, ‘राहुल गांधी की बुद्धि खराब हो गई है। उन्हें यह नहीं पता है कि 500 साल के संघर्ष के बाद यह पल आया।’
राहुल का पूरा बयान, जिस पर विवाद है…
अयोध्या में मंदिर खोला, वहां अडाणी दिखे, अंबानी दिखे, पूरा बॉलीवुड दिख गया, लेकिन एक भी गरीब किसान नहीं दिखा। सच है… इसलिए तो अवधेश ने इनको पटका है। अवधेश वहां के एमपी हैं। इसलिए तो वो जीता है। सबने देखा, आपने राम मंदिर खोला, सबसे पहले आपने राष्ट्रपति से कहा कि आप आदिवासी हो। आप अंदर आ ही नहीं सकती, अलाउ नहीं है। आपने किसी मजदूर, किसान, आदिवासी को देखा, कोई नहीं था वहां। डांस-गाना चल रहा है। प्रेस वाले हाय-हाय कर रहे हैं, सब देख रहे हैं।
अयोध्या के संत राहुल के बयान से नाराज
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, ‘राहुल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हम निंदा करते हैं। मांग करते हैं, उन हिंदू संगठन और सेक्युलर लोगों से कि वो राहुल के लिए प्रार्थना करें। उनकी बुद्धि खराब हो गई है। उन्हें यही नहीं पता है कि 500 साल के संघर्ष के बाद लाखों हिंदू जनमानस ने त्याग किया। उसके बाद यह पल आया। भव्य रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हुआ। तब ये कह देना कि बॉलीवुड के एक्टर्स को बुलाकर डांस-गाना किया जा रहा था। कांग्रेस तो शुरू से ही नहीं चाहती थी कि मंदिर बने। मंदिर का विरोध करती थी, कांग्रेस को परेशानी है। कांग्रेसी हमेशा सनातन विरोधी रहे हैं। आप देखिए, राहुल गांधी लगातार हिंदू देवी-देवता, साधु-संतों, मंदिर और संस्कृति का विरोध करते आ रहे हैं। राम मंदिर का तो बार-बार अपमान कर रहे हैं।

×
Date : 29 September 2024 Posted By : EDITOR
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को नाच गाना बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर नाराज हुए संत, हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा- उनकी बुद्धि खराब
News Image

 

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को नाच गाना बताने वाले राहुल गांधी के बयान पर नाराज हुए संत

हनुमानगढ़ी के महंत ने कहा- उनकी बुद्धि खराब

https://twitter.com/i/status/1839494164427522122

 

नई दिल्ली। राम मंदिर में राहुल गांधी के नाच-गाना वाले बयान को लेकर अयोध्या के साधु-संतों ने नाराजगी जताई है। राहुल ने 26 सितंबर को हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, 'अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं आने दिया गया। उनसे कहा गया कि आप आदिवासी हो। आप अंदर आ ही नहीं सकती, अलाउ नहीं है। अयोध्या में नाच-गाना चल रहा है।' उनके बयान पर राम मंदिर के मुख्‍य पुजारी सत्‍येंद्र दास ने कहा, 'कांग्रेस सरकार शुरू से कह रही है कि राम का अस्तित्‍व नहीं है। ऐसे में उनके नेता तो ऐसा बोलेंगे ही। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। प्राण प्रतिष्‍ठा को राहुल अगर नौटंकी बता रहे हैं, तो उनकी ऐसी भावना रही होगी। उनकी नजर में यह नौटंकी है, लेकिन भक्‍तों की नजर में प्राण प्रतिष्‍ठा हुई। इसमें भगवान श्रीराम की बालक रूप में स्थापना हुई है।' वहीं, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, 'राहुल गांधी की बुद्धि खराब हो गई है। उन्हें यह नहीं पता है कि 500 साल के संघर्ष के बाद यह पल आया।'
राहुल का पूरा बयान, जिस पर विवाद है...
अयोध्या में मंदिर खोला, वहां अडाणी दिखे, अंबानी दिखे, पूरा बॉलीवुड दिख गया, लेकिन एक भी गरीब किसान नहीं दिखा। सच है... इसलिए तो अवधेश ने इनको पटका है। अवधेश वहां के एमपी हैं। इसलिए तो वो जीता है। सबने देखा, आपने राम मंदिर खोला, सबसे पहले आपने राष्ट्रपति से कहा कि आप आदिवासी हो। आप अंदर आ ही नहीं सकती, अलाउ नहीं है। आपने किसी मजदूर, किसान, आदिवासी को देखा, कोई नहीं था वहां। डांस-गाना चल रहा है। प्रेस वाले हाय-हाय कर रहे हैं, सब देख रहे हैं।
अयोध्या के संत राहुल के बयान से नाराज
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा, 'राहुल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हम निंदा करते हैं। मांग करते हैं, उन हिंदू संगठन और सेक्युलर लोगों से कि वो राहुल के लिए प्रार्थना करें। उनकी बुद्धि खराब हो गई है। उन्हें यही नहीं पता है कि 500 साल के संघर्ष के बाद लाखों हिंदू जनमानस ने त्याग किया। उसके बाद यह पल आया। भव्य रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हुआ। तब ये कह देना कि बॉलीवुड के एक्टर्स को बुलाकर डांस-गाना किया जा रहा था। कांग्रेस तो शुरू से ही नहीं चाहती थी कि मंदिर बने। मंदिर का विरोध करती थी, कांग्रेस को परेशानी है। कांग्रेसी हमेशा सनातन विरोधी रहे हैं। आप देखिए, राहुल गांधी लगातार हिंदू देवी-देवता, साधु-संतों, मंदिर और संस्कृति का विरोध करते आ रहे हैं। राम मंदिर का तो बार-बार अपमान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]