Saiyami Kher took a break from work

सैयामी खेर ने काम से लिया ब्रेक, ऑस्ट्रेलिया में सारा तेंदुलकर और दोस्तों के साथ कर रहीं एन्जॉय

सैयामी खेर ने काम से लिया ब्रेक, ऑस्ट्रेलिया में सारा तेंदुलकर और दोस्तों के साथ कर रहीं एन्जॉय

Mumbai: सैयामी खेर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी ट्रिप का भरपूर आनंद ले रही हैं और अपनी बकेट लिस्ट के बड़े-बड़े सपनों को पूरा कर रही हैं। क्रिकेट के प्रति उनके प्यार और एडवेंचर के जुनून ने इस यात्रा को और भी खास बना दिया है।
हाल ही में सैयामी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच का रोमांचक अनुभव लिया। एक बड़ी क्रिकेट फैन होने के नाते, सैयामी ने न केवल मैच देखा बल्कि इसे सारा तेंदुलकर, ईशान खट्टर, कबीर खान, मिनी माथुर, प्राची देसाई, जहीर खान और सागरिका घाटगे जैसे दोस्तों के साथ मनाया।
क्रिकेट का मज़ा लेने के अलावा, सैयामी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नज़र आईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत वाइल्डलाइफ को करीब से देखा, जिसमें एक प्यारे कोआला को गोद में लेना और कंगारुओं को खाना खिलाना शामिल था। सैयामी ने इस अनुभव को “एक बार जीवन में करने वाला अनुभव’ बताया।
अपनी इस यात्रा को लेकर सैयामी ने कहा, “मुझे ऑस्ट्रेलिया आना हमेशा बहुत खास लगता है। यहां मेरी फिल्म ‘घूमर’ का इंटरनेशनल प्रीमियर हुआ था और तब से मैं तीन बार यहां आ चुकी हूं। इस बार मैंने वो सब किया जो बचपन से मेरा सपना था—भारत और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच गाबा में देखना, जो बेहद जोशीला अनुभव था, से लेकर यहां की खूबसूरत वाइल्डलाइफ को एक्सप्लोर करना, सर्फिंग और डाइविंग करना। एक कोआला को गोद में लेना और कंगारुओं को खाना खिलाना बहुत ही प्यारा अनुभव था। मैं ढेर सारी खूबसूरत यादें लेकर वापस जा रही हूं!’

×
Date : 27 December 2024 Posted By : EDITOR
सैयामी खेर ने काम से लिया ब्रेक, ऑस्ट्रेलिया में सारा तेंदुलकर और दोस्तों के साथ कर रहीं एन्जॉय
News Image

सैयामी खेर ने काम से लिया ब्रेक, ऑस्ट्रेलिया में सारा तेंदुलकर और दोस्तों के साथ कर रहीं एन्जॉय

Mumbai: सैयामी खेर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी ट्रिप का भरपूर आनंद ले रही हैं और अपनी बकेट लिस्ट के बड़े-बड़े सपनों को पूरा कर रही हैं। क्रिकेट के प्रति उनके प्यार और एडवेंचर के जुनून ने इस यात्रा को और भी खास बना दिया है।
हाल ही में सैयामी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच का रोमांचक अनुभव लिया। एक बड़ी क्रिकेट फैन होने के नाते, सैयामी ने न केवल मैच देखा बल्कि इसे सारा तेंदुलकर, ईशान खट्टर, कबीर खान, मिनी माथुर, प्राची देसाई, जहीर खान और सागरिका घाटगे जैसे दोस्तों के साथ मनाया।
क्रिकेट का मज़ा लेने के अलावा, सैयामी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नज़र आईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत वाइल्डलाइफ को करीब से देखा, जिसमें एक प्यारे कोआला को गोद में लेना और कंगारुओं को खाना खिलाना शामिल था। सैयामी ने इस अनुभव को "एक बार जीवन में करने वाला अनुभव' बताया।
अपनी इस यात्रा को लेकर सैयामी ने कहा, "मुझे ऑस्ट्रेलिया आना हमेशा बहुत खास लगता है। यहां मेरी फिल्म 'घूमर' का इंटरनेशनल प्रीमियर हुआ था और तब से मैं तीन बार यहां आ चुकी हूं। इस बार मैंने वो सब किया जो बचपन से मेरा सपना था—भारत और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच गाबा में देखना, जो बेहद जोशीला अनुभव था, से लेकर यहां की खूबसूरत वाइल्डलाइफ को एक्सप्लोर करना, सर्फिंग और डाइविंग करना। एक कोआला को गोद में लेना और कंगारुओं को खाना खिलाना बहुत ही प्यारा अनुभव था। मैं ढेर सारी खूबसूरत यादें लेकर वापस जा रही हूं!'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]