Madhya Pradesh : इंदौर में हुई समाचार ग्रह की डिजिटल लॉन्चिंग - Update Now News

Madhya Pradesh : इंदौर में हुई समाचार ग्रह की डिजिटल लॉन्चिंग

इंदौर में हुई समाचार ग्रह की डिजिटल लॉन्चिंग

प्रतिभाओं को मिला एमपी अचीवर्स अवॉर्ड 2023

इंदौर : भोपाल और इंदौर से प्रकाशित साप्ताहिक अखबार समाचार ग्रह ने अपने सफलतम आठ वर्ष पूर्ण किए इस अवसर पर इंदौर में अभिनव कला समाज सभागृह परिसर में समाचार ग्रह की डिजिटल लांचिग की गई और मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं को एमपी अचीवर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अबुल नस्र इकबाल, अभिनेता राजीव सक्सेना मुंबई, डीएचएल इंफ्राबुल्स के चेयरमैन संतोष सिंह एवं स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे जिसमे दिल्ली से आए वरिष्ट पत्रकार अबुल नस्र इकबाल ने वर्तमान दौर और पत्रकारिता पर कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनोतियाँ बढ़ गयी है लेकिन पाठक की विश्वनीयता कम नही हुई लोग आज भी अखबार पर ही भरोसा करते हैं। टी वी अभिनेता राजीव सक्सेना ने अपने उद्द्बोधन मे कहा कि पत्रकारिता एक ऐसा कर्म है जो ईश्वर की भक्ति है क्योंकि कर्म से बढ़कर कोई धर्म नही।

भजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने राजनीति और पत्रकारिता के सम्बन्धो पर बात करते हुए कहा कि पत्रकारिता और राजनीति का गहरा सम्बन्ध है जो नेता अच्छा काम करते है अखबार का धर्म है कि उसको प्रमुखता से उठाए। आरोप प्रत्यारोप से हटकर लिखा जाए वही पत्रकारिता है। डीएचएल इंफ्राबुल्स के चेयरमैन संतोष सिंह ने कहा कि समाचार ग्रह ने आठ वर्ष में जो मुकाम हासिल किया है वह सराहनीय है आने वाले समय मे अखबार नई बुलंदियों को छुएगा । स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने अपने भाषण में मीडिया की चुनोतियाँ और विश्वनीयता पर बात की।इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
इनको मिला सम्मान इस अवसर पर समाज मे विशेष योगदान देने वाली मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं को एम पी अचीवर्स 2023 सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमें पं.मोहन भट्ट वरिष्ट पुजारी खजराना गणेश मंदिर, मनीष अग्रवाल डीसीपी ट्रैफिक पुलिस, सीमा अलावा एडीशनल एस पी, प्रीति अग्रवाल पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर, वरिष्ट पत्रकार कीर्ति राणा, रचना जौहरी, संदीप सिंह सिसोदिया, हर्षवर्द्धन प्रकाश, महेंद्र सिंह सोनगिरा, अभय प्रधान अपैक्स बैंक पीआरओ भोपाल, राजू पवार वरिष्ठ फोटोग्राफर , कार्तिक जोशी इंटरनेशनल अल्ट्रा रनर, ज्योति श्रीवास्तव समाज सेविका, ममता शर्मा पंच राउ,रंगवासा एवं ऋषि मीना समाज सेवक भोपाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नृत्यांगना यामिनी शर्मा की राम स्रुति से हुई। अतिथियों का स्वागत समाचार ग्रह की संपादक ऋतु साहू, शीतल रॉय, सरिता शर्मा, रानी रैकवार और यशवर्धन सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुनयना शर्मा ने और आभार शीतल रॉय ने व्यक्त किया।

×
Date : 06 October 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : इंदौर में हुई समाचार ग्रह की डिजिटल लॉन्चिंग
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, CM ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजे और रोजगार का किया एलान

📰 Generate e-Paper Clip कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, CM ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजे और रोजगार का किया एलान मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और ग्रुप-डी में सरकारी […]