Samantha Ruth becomes the most popular female film star in India

भारत में सबसे लोकप्रिय फीमेल फिल्म स्टार बनीं सामंथा रूथ प्रभु, आलिया-दीपिका को पिछाड़ बनीं No.1

 

भारत में सबसे लोकप्रिय फीमेल फिल्म स्टार बनीं सामंथा रूथ प्रभु, आलिया-दीपिका को पिछाड़ बनीं No.1

Mumbai: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फिल्म पुष्पा के गाने ऊं अंटावा से रातों-रात सुर्खियों में आ गई थीं। उसके बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में भी खूब इजाफा हुआ। वहीं, अब इस साउथ एक्ट्रेस ने भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रूथ प्रभु ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और श्रद्धा कपूर को पीछे छोड़ते हुए ‘भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। ‘ऊं अंटावा’ से नेशनल क्रश बनीं सामंथा जहां पहले स्थान पर हैं, वहीं आलिया भट्ट दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, काजल अग्रवाल, श्रद्धा कपूर, त्रिशा, कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना और कियारा आडवाणी शामिल हैं। सामंथा के फैंस उन्हें लिस्ट में सबसे ऊपर देखकर काफी खुश हैं। कामकी बात करें तो सामंथा रूथ प्रभु जल्द ही सिटाडेल: हनी बनी में नज़र आएंगी। इसके अलावा उन्होंने रक्त ब्रह्मांड की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसे राही अनिल बर्वे ने निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

स्त्रीवाद हा फक्त महिलांसाठी नाही, तो पुरुषांसाठीही आहे – सान्या मल्होत्राने लिली सिंगसोबत गप्पा मारताना मांडला प्रभावी दृष्टिकोन !

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सान्या मल्होत्रा स्त्रीवादाबद्दल मनमोकळेपणाने बोलताना काय म्हणाली – तो फक्त महिलांसाठी नाही, तर पुरुषांसाठीही आहे ! Mumbai: अभिनेत्री सान्या मल्होत्राने दशकापूर्वी “दंगल” या चित्रपटातून आपल्या चित्रपट कारकिर्दीची सुरुवात केली पुढे जाऊन १० वर्षांत सान्याने चित्रपट ओटीटी विश्वात एक प्रभावी अभिनेत्री म्हणून वेगळी ओळख संपादन केली. तिच्या भूमिका निवडण्याची पद्धत जी […]

टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘बैरन हिचकी’ के साथ राजस्थानी रोमांस और जुदाई के एहसास को कंटेम्परेरी अंदाज़ में पेश कर रहे हैं अभि दत्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘बैरन हिचकी’ के साथ राजस्थानी रोमांस और जुदाई के एहसास को कंटेम्परेरी अंदाज़ में पेश कर रहे हैं अभि दत्त Mumbai: राजस्थान की मिट्टी की खुशबू को कंटेम्परेरी कमर्शियल साउंड के साथ मिलाते हुए, अभि दत्त अपना लेटेस्ट ट्रैक ‘बैरन हिचकी’ लेकर आए हैं, जिसमें खूबसूरत एंजल […]