Samantha Ruth Prabhu worried for Hina Khan

बेस्ट कैंसर से पीड़ित हिना खान के लिए चिंतित हुई सामंथा रुथ प्रभु

 

Mumbai: एक्ट्रेस हिना खान ने जब यह खुलासा किया कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं तो उनके चाहने वाले एकदम से चिंतित हो गए और लगातार उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी हिना के लिए खास पोस्ट किया है और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हिना खान का एक वीडियो शेयर कर लिखा- ‘प्रार्थना कर रही हूं, हिना खान रियल वॉरियर। किसी को जानना ना जानना पर मैं जानती हूं कि आप एक शानदार स्टार हैं, जिस तरह से आपने अपनी लाइफ को हैंडल किया है, जो सबसे अलग है, ढेर सारा प्यार आपको सामंथा रुथ प्रभु।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated