Sangram Singh defeats Pakistani wrestler in wrestling

कुश्ती में संग्राम सिंह ने चटाई पकिस्तानी पहलवान को धूल ! इंटरनॅशनल प्रो रेसलिंग में लहराया भारत का तिरंगा !

 

कुश्ती में संग्राम सिंह ने चटाई पकिस्तानी पहलवान को धूल ! इंटरनॅशनल प्रो रेसलिंग में लहराया भारत का तिरंगा !

मुम्बई : कॉमन वेल्थ हैवी वेट गोल्ड मेडलिस्ट संग्राम सिंह दुबई में कुश्ती के अखाड़े में एक ऐतिहासिक जीत हासिल कर चुके हैं। 6 साल बाद कुश्ती में वापसी कर रहे हैं संग्राम सिंह प्रो व्रेस्लिंग चैंपियनशिप 2024 में पाकिस्तान के पहलवान को धूल चटा कर दुबई में भारत का झंडा लहर दिया हैं। जी हाँ, एक लम्बे अंतराल के बाद भी संग्राम सिंह की पहलवानी में वही गर्मजोशी और तेजी हैं जिसके सामने किसी भी उम्र का पहलवान टिक नही सकता। शबाब अलहली क्लब में अंतरराष्ट्रीय प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में संग्राम की शानदार जीत के बाद उनके फैंस उनकी वाहवाही करते दिखाई दे रहे हैं. संग्राम सिंह ने मोहम्मद सईद को धूल चटाकर अपने बुलंद इरादे जाहिर कर दिए.
आपको बता दे कि संग्राम सिंह बहुत ही जल्द फ़िल्म ‘ उड़ान जिंदगी की’ में दिखाई देनेवाले हैं । ये फ़िल्म उनकी कमर्शियल सोलो फ़िल्म हैं जहाँ वो 25 साल के युवा पहलवान का रोल अदा कर रहे है। फ़िल्म व्रेस्लिंग बैकग्राउंड पर आधारित एक बाप और बेटे के बीच की भावनात्मक कहानी हैं जो आजकी युवा पीढ़ी को इंस्पायर करेगी।
                                                                              जयसिंह रघुवंशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने रोहित दूसरे नंबर पर खिसके मुम्बई । भारतीय टीम की टी20 विश्वकप में खिताबी जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव इस प्रारुप के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार […]

स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु श्रीकांत और प्रणय से भारत को रहेंगी उम्मीदें बासेल । भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। सिंधु के नहीं होने से इस टूर्नामेंट में एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत से ही भारत को […]