Sanya Malhotra 10 years were full of love, struggle and magic

10 साल प्यार, संघर्ष और जादू से भरे रहे : सान्या मल्होत्रा

10 साल प्यार, संघर्ष और जादू से भरे रहे : सान्या मल्होत्रा

Mumbai: मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म मिसेज का ट्रेलर रिलीज किया। इसी के साथ सान्या ने बॉलीवुड में उनके 10 वर्षों के असाधारण सफर का जश्न भी था। अपनी भावनाएं साझा करते हुए सान्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “10 साल पहले, मैं अपने नए रूममेट्स और पड़ोसियों के साथ पहली बार काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल में गई थी। तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं यहां अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करूंगी। ये 10 साल प्यार, संघर्ष और जादू से भरे रहे। सपने देखो और उन्हें जीने की हिम्मत रखो।” फिल्म मिसेज 7 फरवरी, 2025 को ज़ी5 पर रिलीज़ होगी। यह कहानी एक साधारण महिला की असाधारण यात्रा को दर्शाती है, जो अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के साथ संतुलन बनाते हुए डांसर बनने के अपने सपने को पूरा करने का प्रयास करती है। यह फिल्म सान्या की खुद की कहानी से प्रेरित लगती है, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और सफलता की पारंपरिक परिभाषाओं को चुनौती दी।
काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महाराजा म्यूज़िक का नया गाना तेरे बिना क्या है जीना रिलीज़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महाराजा म्यूज़िक का नया गाना तेरे बिना क्या है जीना रिलीज़ Mumbai: महाराजा म्यूज़िक ने अपना नया रोमांटिक गाना तेरे बिना क्या है जीना रिलीज़ कर दिया है। इस गाने को अश्विन महाराज ने प्रस्तुत किया है और इसके निर्माता भी अश्विन महाराज हैं। गाने में टर्सी एम. फर्नांडिस और […]

Watch BTS Return After Their Hiatus in ‘BTS: The Return’, Streaming March 27, on Netflix

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Watch BTS Return After Their Hiatus in ‘BTS: The Return’, Streaming March 27, on Netflix   Fetching content Mumbai: This feature-length documentary chronicles the long-awaited return of pop royalty, BTS. From acclaimed director Bao Nguyen (The Stringer, The Greatest Night in Pop) and renowned producers, This Machine (Martha, Karol G) […]