Sara Tendulkar became ambassador of Korean beauty brand

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ( Sara Tendulkar ) कोरियाई ब्‍यूटी ब्रांड की एंबेसडर बनी

सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar कोरियाई ब्‍यूटी ब्रांड की एंबेसडर बनी

नई दिल्‍ली । मास्‍टर-ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने 2021 में प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड सेल्फ-पोर्ट्रेट के लिए कैंपेन में भाग लेकर मॉडलिंग इंडस्‍ट्री में पहचान हासिल की। अब सारा ने मशहूर कोरियाई स्किनकेयर ब्रांड लैनेज की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर ब्‍यूटी इंडस्‍ट्री में प्रवेश ‎किया है। सारा ने लैनेज के उत्पाद का इस्‍तेमाल करते हुए अपनी एक आकर्षक तस्‍वीर शेयर की है। सारा ने कहा ‎कि मैं लैनेज से जुड़कर रोमांचित हूं। यह एक ऐसा ब्रांड है जिसकी मैं इनोवेशन के प्रति समर्पण के लिए लंबे समय से प्रशंसा करती रही हूं। लैनेज के साथ साझेदारी करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। लैनेज के साथ सारा की साझेदारी उनके करियर में एक नया चैप्‍टर है। सारा तेंदुलकर लैनेज में अपनी एंबेसडर की भूमिका में चमकदार सुंदरता का सार प्रस्तुत करती हैं। वह लोगों को आत्मविश्वास और प्रामाणिकता के साथ अपनी अनूठी चमक को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। अ‎भिनेत्री या बड़ी मॉडल न होने के बावजूद सारा तेंदुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फ्लॉइंग है। वह हमेशा ही अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाती रहती हैं। उनकी बेदाग त्‍वचा उन्‍हें ब्‍यूटी ब्रांड और स्‍क‍िनकेयर प्रोडक्‍ट एंडोर्समेंट के ल‍िए मुफीद बनाते हैं। उनकी सादगी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। वह ब‍िना बहुत मेकअप के लोगों का ध्‍यान खींचती हैं।

×
Date : 07 May 2024 Posted By : EDITOR
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ( Sara Tendulkar ) कोरियाई ब्‍यूटी ब्रांड की एंबेसडर बनी
News Image

सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar कोरियाई ब्‍यूटी ब्रांड की एंबेसडर बनी

नई दिल्‍ली । मास्‍टर-ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने 2021 में प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड सेल्फ-पोर्ट्रेट के लिए कैंपेन में भाग लेकर मॉडलिंग इंडस्‍ट्री में पहचान हासिल की। अब सारा ने मशहूर कोरियाई स्किनकेयर ब्रांड लैनेज की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर ब्‍यूटी इंडस्‍ट्री में प्रवेश ‎किया है। सारा ने लैनेज के उत्पाद का इस्‍तेमाल करते हुए अपनी एक आकर्षक तस्‍वीर शेयर की है। सारा ने कहा ‎कि मैं लैनेज से जुड़कर रोमांचित हूं। यह एक ऐसा ब्रांड है जिसकी मैं इनोवेशन के प्रति समर्पण के लिए लंबे समय से प्रशंसा करती रही हूं। लैनेज के साथ साझेदारी करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। लैनेज के साथ सारा की साझेदारी उनके करियर में एक नया चैप्‍टर है। सारा तेंदुलकर लैनेज में अपनी एंबेसडर की भूमिका में चमकदार सुंदरता का सार प्रस्तुत करती हैं। वह लोगों को आत्मविश्वास और प्रामाणिकता के साथ अपनी अनूठी चमक को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। अ‎भिनेत्री या बड़ी मॉडल न होने के बावजूद सारा तेंदुलकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फ्लॉइंग है। वह हमेशा ही अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाती रहती हैं। उनकी बेदाग त्‍वचा उन्‍हें ब्‍यूटी ब्रांड और स्‍क‍िनकेयर प्रोडक्‍ट एंडोर्समेंट के ल‍िए मुफीद बनाते हैं। उनकी सादगी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। वह ब‍िना बहुत मेकअप के लोगों का ध्‍यान खींचती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन को शानदार रिस्पॉन्स, पुणे में एक दिन में 100 से ज्यादा स्कूटरों की डिलीवरी पुणे : टीवीएस मोटर, टीवीएस वेन्यू का हिस्सा और दोपहिया-तिपहिया वाहन निर्माण की वैश्विक अग्रणी कंपनी, ने आज पुणे में मेगा डिलीवरी कार्यक्रम के साथ टीवीएस आईक्यूब ग्राहकों के बढ़ते समुदाय का जश्न […]

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान

📰 Generate e-Paper Clip गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने ISRO के सफल EOS-05 मिशन में दिया अहम योगदान भारत के नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को प्रक्षेपण से कक्षा में स्थापित होने तक जरूरी प्रणालियां उपलब्ध कराईं, मौसम निगरानी, कृषि और पर्यावरण प्रबंधन की क्षमताओं को मिलेगा बढ़ावा मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के एयरोस्पेस कारोबार ने इसरो […]