Secretary Jay Shah announced that BCCI 125 crores to Team India

सेक्रेटरी जय शाह का ऐलान, टीम इंडिया को 125 करोड़ देगा BCCI

 

सेक्रेटरी जय शाह का ऐलान, टीम इंडिया को 125 करोड़ देगा BCCI

जय शाह कहा- टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त टैलेंट और समर्पण दिखाया

मुंबई – BCCI टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए कैश प्राइज देगा। बोर्ड के सचिव जय शाह ने रविवार को खुद इसका ऐलान किया। शाह ने X पर लिखा- ‘मुझे यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त टैलेंट, समर्पण और खेल भावना का प्रदर्शन किया। मैं इस असाधारण उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देता हूं।
चैंपियन बनने पर मिले 20.36 करोड़ रुपए
भारतीय टीम को एक दिन पहले वर्ल्ड चैंपियन बनने पर 20.36 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है। ICC ने इस टूर्नामेंट से पहले इनामी राशि बढ़ने का ऐलान किया था। टीम ने एक दिन पहले यानी 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में 17 साल बाद चैंपियन बनी है। इतना ही नहीं, भारत ने 11 साल के ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है। बारबाडोस के मैदान पर भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]