Secured a spot in the top 8 for the 2026 Hockey World Cup

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह

UNN: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में अजेय रहने के साथ टॉप-8 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। भारतीय महिला टीम को ग्रुप स्टेज में पूल-डी में जगह मिली थी, जिसमें उन्होंने अपना आखिरी और अहम मुकाबला 20 अगस्त को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला जिसको वह 0-0 से ड्रॉ पर खत्म करने में कामयाब रहे। इसी के साथ पूल स्टेज में भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में 5 अंकों के साथ दूसरी पोजीशन पर रहते हुए टॉप-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस पूल में चीन की टीम ने एक ड्रॉ और दो जीत के साथ पहली पोजीशन पर रहते हुए खत्म किया।
इंग्लैंड आक्रामक खेल के बावजूद नहीं भेद सकी भारतीय डिफेंस की दीवार
भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पूल-डी का मुकाबला काफी रोमांचक देखने को मिला, जिसमें इंग्लैंड की टीम काफी आक्रामक खेल खेलते हुए दिखी लेकिन वह चारों क्वार्टर में भारतीय डिफेंस की दीवार को भेद पाने में कामयाब नहीं हो सकी। इस मैच में इंग्लैंड की महिला टीम को 12 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन उसमें से वह एक में भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। इसका सबसे बड़ा श्रेय भारतीय महिला टीम की गोलकीपर बिचू देवी को जाता है जिन्होंने गोल पोस्ट के अंदर गेंद को जाने नहीं दिया। वहीं भारतीय महिला टीम को भी मैच में 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पूल स्टेज में पहला मैच चीन की टीम के खिलाफ खेला था जिसे वह 2-2 से बराबरी पर खत्म करने में कामयाब रहीं थी, जबकि अगला मैच उन्होंने साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए उसे 6-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

अब अगले राउंड में होगा नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया से सामना
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने राउंड-8 में जहां अपनी जगह को पक्का कर लिया है, जिसमें अब अगले राउंड में उनको पूल-E में नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और चीन के साथ जगह मिली है। भारतीय महिला टीम को इस राउंड में सिर्फ नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है, जिसमें उसकी पहली भिड़ंत 21 अगस्त को मेजबान नीदरलैंड की महिला टीम से होगी जबकि अगली भिड़ंत 23 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम से होगी।

×
Date : 21 August 2026 Posted By : EDITOR
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]