Self-employment 8 lakh 34 thousand in Madhya Pradesh

Madhya Pradesh : 8 लाख 34 हजार से अधिक को स्वरोजगार

8 लाख 34 हजार से अधिक को स्वरोजगार
मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतीकात्मक रूप से देंगे स्वीकृति पत्र
राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आज छिंदवाड़ा में
5013 करोड़ की राशि के स्वीकृति पत्र दिए जायेंगे

Bhopal: मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान गुरुवार 24 अगस्त को छिंदवाड़ा में 8 लाख 34 हजार 330 व्यक्तियों को राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत पाँच हजार तेरह करोड़ 96 लाख की राशि के ऋण वितरण की शुरूआत करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम का सभी जिलों में सजीव प्रसारण भी होगा। उद्योग आयुक्त एवं सचिव एमएसमएमई श्री पी नरहरि ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं को समन्वित कर प्रतिमाह 2 लाख स्वरोजगार देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मई 2023 में उमरिया में सम्पन्न हुए रोजगार दिवस कार्यक्रम में 2 लाख 22 हजार 647 व्यक्तियों को 2114 करोड़ 47 लाख रूपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया था। श्री नरहरि ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में 8 लाख 34 हजार 330 व्यक्तियों को 5013 करोड़ 96 लाख से अधिक राशि के ऋण स्वीकृति- वितरण पत्र दिए जायेंगे।
छिंदवाड़ा के कार्यक्रम में प्रदेश के सर्वाधिक 6 लाख 86 हजार 234 व्यक्तियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 3835 करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह के तहत 49 हजार 739 को 634 करोड़ 47 लाख 56 हजार तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 2706 व्यक्तियों को 2 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि के ऋण उपलब्ध करवाए जायेंगे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व्यक्तिगत, समूह और क्रेडिट लिंकेज के तहत 92 हजार 538 को 331 करोड़ 46 लाख 49 हजार का ऋण स्वीकृति पत्र दिये जायेंगे।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 2175 युवाओं को 154 करोड़ 45 हजार के अलावा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 175 को 31 करोड़ 77 लाख 97 हजार का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी तरह संत रविदास, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार योजना और सावित्रीभाई फुले स्व सहायता योजना के तहत 469 को 14 करोड़ 25 लाख 4 हजार, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 182 हितग्राहियों को 6 करोड़ 34 लाख 48 हजार का ऋण उपलब्ध कराने की शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग की दो योजनाओं में 56 व्यक्तियों को 2 करोड़ 47 लाख 77 हजार की राशि स्वरोजगार स्थापित करवाने के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किया जायेंगे।

×
Date : 24 August 2023 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : 8 लाख 34 हजार से अधिक को स्वरोजगार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]