Severe corruption in judiciary CM Gehlot

न्यायपालिका में भयंकर भ्रष्टाचार, वकील जजमेंट लिखकर लाते है – CM गहलोत 

 

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में आ जाते है। इसी क्रम में सीएम गहलोत ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न्यायपालिका में घोर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि निचली या ऊपरी अदालतों के बारे में सुना है कि कई वकील जो फैसला लिखकर लाते है वहीं फैसला सुना दिया जाता है। उनके इस बयान के बाद अब सियासत होना लजमी है। दरअसल जयपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में भयकंर भ्रष्टाचार है। मैंने सुना है कि वकील जजमेंट लिखकर ले आते है और वहीं जजमेंट हो जाता है। ज्यूडिशियरी के अंदर क्या हो रहा है। लोअर हो या अपर ज्यूडिशियरी हो। हालात बड़े गंभीर है। ये देशवासियों को सोचना चाहिए। सरकार ईमानदारी से काम करना चाहती है।
सीएम गहलोत ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि आरएसएस के अंदर अपने चाल, चरित्र की बात करते थे लोग विश्वास करते थे कि आरएसएस ये संगठन अलग तरह का संगठन है। हम अलग दिखते है ये लोग खुद कहते थे आज वो चाल, चरित्र कहा चला गया। इसके साथ सीएम गहलोत ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई और रूख को लेकर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना?

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तसलीमा नसरीन की कोलकाता वापसी: दो दशक बाद, क्यों बुलाई गई थी सेना? कोलकाता । मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन करीब दो दशक बाद 1 अगस्त को कोलकाता वापसी कर रही हैं, जहाँ वे एक बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह वापसी इसलिए अहम है क्योंकि साल 2007 में उन्हें […]

तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तिरुपति मंदिर में टूटा रिकार्ड… एक ही दिन में 97 करोड़ का दान तिरुपति। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर को एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ दान मिला है। नए संशोधित डोनर पॉलिसी के लागू होने से ठीक पहले, नियमों में बदलाव और वीआईपी दर्शन की सुविधाएं कम होने की […]