57th Urs of Hazrat Shah Hafiz Abdul Karim Chishti

Madhya Pradesh: Indore – शाह हाफिज अब्दुल करीम चिश्ती का 57 वां उर्स मुबारक महू नाका पर 2 अप्रैल से

Madhya Pradesh: Indore – शाह हाफिज अब्दुल करीम चिश्ती का 57 वां उर्स मुबारक महू नाका पर 2 अप्रैल से

चार दिनी प्रोग्राम के तहत चादर शरीफ का जुलूस निकलेगा

इन्दौर। महू नाका स्थित हजरत शाह हाफिज अब्दुल करीम चिश्ती के 57 वें उर्स मुबारक का आगाज 2 अप्रैल से होगा। दरगाह शरीफ के गद्दीनशीन हजरत मौलाना वासिफ करीम चिश्ती ने बताया कि चार दिनी प्रोग्राम में 2 अप्रैल बुधवार को 3:30 बजे गुस्ल संदल होगा। शाम 5:30 बजे झंडा पेश किया जाएगा। इस दिन रात 9:00 बजे कुरान ख्वानी और नात ख्वानी का प्रोग्राम होगा। रात 12: 35 बजे कुल की फातेहा होगी।
अगले दिन 3 अप्रैल को मोती तबेला स्थित खानकाह में सुबह 8 बजे महफिले समा होगी। सुबह 10:00 बजे खानकाह से महू नाका कब्रिस्तान के लिए चादर रवाना की जाएगी। यह विभिन्न मार्गो से होते हुए दोपहर तक कब्रिस्तान आएगी। महू नाका कब्रिस्तान में दोपहर 2 से 4 बजे तक महफिले समा होगी। शाम 5:00 बजे दरगाह शरीफ पर चादर पेश की जाएगी।
रंग के साथ होगा उर्स का समापन
दरगाह शरीफ पर 4 अप्रैल को शाम 7:00 बजे हल्का ए जिक्र का प्रोग्राम होगा। प्रोग्राम के अंतिम दिन 5 अप्रैल शनिवार को महफिले समा (रंग) सुबह 8:00 बजे होगी। रंग के साथ ही उर्स ए मुबारक का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]