Shaheed Azam Chandrashekhar Azad Freedom Struggle

MP: शहीदे आजम चन्द्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण कडी के रूप मे रहे है: माधोसिंह डावर

 

शहीदे आजम चन्द्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण कडी के रूप मे रहे है: माधोसिंह डावर

चन्द्रशेखर आजाद नगर(भाबरा)19 अगस्त 2023

Bhopal: आजादी एक धरोहर, हमारे पूर्वजो ने हमे दी है। अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति दिलाने मे भारत माता के वीर सपूतों ने कई प्रकार की यातनाएं सहने के साथ ही अपने प्राण निछावर कर शहीद होकर देश को अंग्रेज हुकूमत से भारत को स्वतंत्रत कराया है। भाबरा जैसे छोटे से गांव मे जन्मे शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने छोटी सी उम्र मे क्रान्तिकारी का हौसला लेकर स्वतंत्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बात मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री माधोसिंह डाबर ने शुक्रवार (18.8.23) को भारत सरकार सूचना-प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ” आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत, मेरी माटी- मेरा देश पर केंद्रित प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कही।

श्री डावर ने आगे कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण कडी के रूप मे रहै है। उनका नाम लिए बिना स्वतंत्रता संग्राम अधूरा सा लगता है। कार्यक्रम की शुरुआत मे केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर प्रमुख एवं प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने आयोजन के उद्देश्य के बारे मे बताया। कार्यक्रम के दौरान दो दिवसीय आयोजित प्रर्दशनी के सफल आयोजन के स्थानीय प्रशासन के अधिकारियो का केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ओर से अतिथियो ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, खण्ड शिक्षा अधिकारी ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, विकासखंड प्रबंधक ग्रामीण अजीविका मिशन को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। प्रचार अधिकारी श्री परमार ने बताया कि इन दो दिनों मे तकरीबन 3 हजार लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रश्नमंच, देशभक्ति गीत, पेंटिंग प्रतियोगिताए आयोजित हुई जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जागरूकता रैलिया निकाली गई। श्री परमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम पर केंद्रित थी जो स्कूली बच्चो की पहली पसंद रही। इस अवसर पर समाजसेवी श्री मनीष शुक्ला ने कहा कि निसंदेह यह प्रदर्शनी अत्यंत मोहक होने के साथ ही ज्ञानवर्धक है। श्री शुक्ला ने कहा कि इस प्रदर्शनी मे प्रदर्शित सामग्री पढने वाले बच्चो के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे सरपंच, सचिव सहित आम जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय संचार ब्यूरो इन्दौर के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने किया।

×
Date : 20 August 2023 Posted By : EDITOR
MP: शहीदे आजम चन्द्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण कडी के रूप मे रहे है: माधोसिंह डावर
News Image

 

शहीदे आजम चन्द्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण कडी के रूप मे रहे है: माधोसिंह डावर

चन्द्रशेखर आजाद नगर(भाबरा)19 अगस्त 2023

Bhopal: आजादी एक धरोहर, हमारे पूर्वजो ने हमे दी है। अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति दिलाने मे भारत माता के वीर सपूतों ने कई प्रकार की यातनाएं सहने के साथ ही अपने प्राण निछावर कर शहीद होकर देश को अंग्रेज हुकूमत से भारत को स्वतंत्रत कराया है। भाबरा जैसे छोटे से गांव मे जन्मे शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने छोटी सी उम्र मे क्रान्तिकारी का हौसला लेकर स्वतंत्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह बात मध्यप्रदेश वन विकास निगम के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) श्री माधोसिंह डाबर ने शुक्रवार (18.8.23) को भारत सरकार सूचना-प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर द्वारा आयोजित दो दिवसीय " आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत, मेरी माटी- मेरा देश पर केंद्रित प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कही।

श्री डावर ने आगे कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम मे महत्वपूर्ण कडी के रूप मे रहै है। उनका नाम लिए बिना स्वतंत्रता संग्राम अधूरा सा लगता है। कार्यक्रम की शुरुआत मे केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर प्रमुख एवं प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने आयोजन के उद्देश्य के बारे मे बताया। कार्यक्रम के दौरान दो दिवसीय आयोजित प्रर्दशनी के सफल आयोजन के स्थानीय प्रशासन के अधिकारियो का केन्द्रीय संचार ब्यूरो की ओर से अतिथियो ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, खण्ड शिक्षा अधिकारी ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास, विकासखंड प्रबंधक ग्रामीण अजीविका मिशन को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। प्रचार अधिकारी श्री परमार ने बताया कि इन दो दिनों मे तकरीबन 3 हजार लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रश्नमंच, देशभक्ति गीत, पेंटिंग प्रतियोगिताए आयोजित हुई जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जागरूकता रैलिया निकाली गई। श्री परमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम पर केंद्रित थी जो स्कूली बच्चो की पहली पसंद रही। इस अवसर पर समाजसेवी श्री मनीष शुक्ला ने कहा कि निसंदेह यह प्रदर्शनी अत्यंत मोहक होने के साथ ही ज्ञानवर्धक है। श्री शुक्ला ने कहा कि इस प्रदर्शनी मे प्रदर्शित सामग्री पढने वाले बच्चो के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे सरपंच, सचिव सहित आम जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय संचार ब्यूरो इन्दौर के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]