Shahid Kapoor upcoming film Deva

शाहिद कपूर ने अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ का किया खुलासा, कहा- ‘इसमें कई एक्शन सीक्वेंस हैं’

 

मुंबई। एक्टर शाहिद कपूर ने अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘देवा’ के बारे में बात की है और फिल्म के बारे में विवरण साझा किया है। इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फिल्म के बारे में सवाल पूछे जाने पर एक्टर ने एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “देवा’ मेरी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कई एक्शन सीक्वेंस हैं। इसमें मैं एक बहुत ही मुश्किल किरदार निभा रहा हूं और यह 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस लार्जर दैन लाइफ फिल्म में शाहिद पुलिस वाले अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं और इसका निर्माण ज़ी स्टूडियो और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हुई है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म एक इंसान और रोबोट के बीच अनोखी प्रेम कहानी है। यह फिल्म निर्देशक जोड़ी अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Subedaar Prime Video : पर आ रही अनिल कपूर की सूबेदार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Subedaar Prime Video : पर आ रही अनिल कपूर की सूबेदार OTT पर दस्तक देगी एक्शन से भरपूर फिल्म, दर्शकों से जताई उम्मीद Mumbai: अभिनेता अनिल कपूर अपने बदले हुए लुक और आगामी वेब सीरीज ‘के कारण चर्चा में हैं। हालांकि इस वेब सीरीज की रिलीज़ अभी बाकी है, लेकिन […]