Shah's Visit to Sanchu Preparations Underway to Install Anti-Drone

शाह का सांचू दौरा: बॉर्डर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने की तैयारी

-सांचू पोस्ट पर पहुंचकर याद किया 1964 का युद्ध

बीकानेर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बीकानेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से मुलाकात की और अगले 6 महीने में बॉर्डर पर ड्रोन रोधी संयंत्र लगाने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री शाह ने जोर दिया कि भारतीय जमीन पर उतरने वाले ड्रोनों को कौन रिसीव करता है और उनके मटेरियल का उपयोग कौन करता है, इस पर पैनी नजर रखनी होगी और इसतरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हेलिकॉप्टर से सांचू पोस्ट पहुंचे, जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटा का समय बिताया। उन्होंने भीषण गर्मी में तैनात जवानों से उनके अनुभव सुने, सीमा गतिविधियों पर चर्चा की और उनके साथ ही पारंपरिक नाश्ता भी किया। केंद्रीय मंत्री शाह ने दूरबीन से पाकिस्तानी सरहद और जीरो पॉइंट वाले इलाके का मुआयना किया। यह पहली बार है कि किसी केंद्रीय गृहमंत्री ने ऐतिहासिक चौकी का दौरा कर जवानों से सीधे मुलाकात की है, जिस सांचू पोस्ट ने दो बड़ी जंगों को देखा है।
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने सांचू पोस्ट के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह चौकी 1964 के भारत-पाक युद्ध की गवाह रही है, जब 500 से अधिक आबादी वाले सांचू पर कब्जा करने के पाकिस्तानी प्रयासों को 3 आरएसी और 13 ग्रेनेडियर के जवानों ने विफल किया था। जवानों की बहादुरी के कारण पाकिस्तानियों को पीठ दिखाकर भागना पड़ा था, जिससे सांचू भारत की सीमा में सुरक्षित रहा। शाह ने कहा कि गृहमंत्री बनने से पहले भी उनके मन में सांचू चौकी को देखने की इच्छा थी।
केंद्रीय मंत्री शाह ने सीमा सुरक्षा के भविष्य पर जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार अगले छह महीने में ड्रोन रोधी संयंत्रों की स्थापना शुरू कर देगी। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की। करीब 42 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान के बावजूद शाह ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर जवानों का मनोबल बढ़ाया, जो दिन-रात देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। शाह दोपहर करीब 12:30 बजे बीकानेर के लिए रवाना हो गए।

×
Date : 26 May 2026 Posted By : EDITOR
शाह का सांचू दौरा: बॉर्डर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने की तैयारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]