शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, पोर्न फिल्में बनाने का है आरोप - Update Now News

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, पोर्न फिल्में बनाने का है आरोप

पुलिस ने कहा- हमारे पास ठोस सबूत

राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का आरोप है। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

मुंबईः बिज़नेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच की टीम ने राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और कुछ एप पर उसे पब्लिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस बात की जानकारी दी.
अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में क्राइम ब्रांच ने इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया था और मामले की छानबीन कर रही थी. अश्लील फिल्म की शूटिंग को लेकर मामला दर्ज किया गया था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा है कि राज कुंद्रा इस पूरे मामले के मास्टर माइंड थे.केंद्रिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में पब्लिश करती थी. ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें. बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे. ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी. वी ट्रांसफर के ज़रिए यहां से वीडियो भेजा जाता था.
मॉडल की तस्वीरों को लेकर भी रहे विवादों में
राज कुंद्रा को आज ही क्राइम ब्रांच की तरफ से तलब किया गया था। कुंद्रा इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने उन पर और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है। हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है।

×
Date : 20 July 2021 Posted By : EDITOR
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, पोर्न फिल्में बनाने का है आरोप
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]

रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’

📰 Generate e-Paper Clip रणवीर सिंह की बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री, अमन गुप्ता के साथ लॉन्च किया पुरुषों का पर्सनल केयर ब्रांड ‘H.I.M’ Mumbai: अभिनेता रणवीर सिंह और अमन गुप्ता ने आज पुरुषों के लिए अपना नया पर्सनल केयर ब्रांड H.I.M (Handsome Indian Man) लॉन्च किया। इस ब्रांड को खासतौर पर भारतीय पुरुषों की त्वचा, […]