Shiva Sharma murder case - Main accused Shraddha Dubey ar

शिवा शर्मा हत्याकांड – मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से किया गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन लोगों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने श्रद्धा को नागपुर से गिरफ्तार किया है। श्रद्धा पिछले कई दिनों से फरार थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। जानकारी के अनुसार लखनऊ के हजरतगंज थाने में 9 अक्टूबर को वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, चालक दानिश और रश्मि दुबे पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने मंगलवार को लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर और नागपुर पुलिस के सहयोग से तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर लखनऊ लाया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
इससे पहले सोमवार को इस मामले में कार्रवाई न होने की वजह से पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रांत वीर को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। वहीं, एसीपी रजनीश वर्मा को भी उनके मौजूदा पद से हटाकर एसीपी अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई।

×
Date : 20 October 2026 Posted By : EDITOR
शिवा शर्मा हत्याकांड – मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से किया गिरफ्तार
News Image

शिवा शर्मा हत्याकांड - मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से किया गिरफ्तार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन लोगों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने श्रद्धा को नागपुर से गिरफ्तार किया है। श्रद्धा पिछले कई दिनों से फरार थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। जानकारी के अनुसार लखनऊ के हजरतगंज थाने में 9 अक्टूबर को वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, चालक दानिश और रश्मि दुबे पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने मंगलवार को लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर और नागपुर पुलिस के सहयोग से तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर लखनऊ लाया जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
इससे पहले सोमवार को इस मामले में कार्रवाई न होने की वजह से पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रांत वीर को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। वहीं, एसीपी रजनीश वर्मा को भी उनके मौजूदा पद से हटाकर एसीपी अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह

📰 Generate e-Paper Clip 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था अभूतपूर्व गति से प्रगति कर रही है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। दुनिया के कई बड़े देश जब […]

भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो

📰 Generate e-Paper Clip भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो मुंबई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि 21वीं सदी का इतिहास ‘इसी क्षेत्र’ में लिखा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच की साझेदारी ही यह तय कर रही है कि […]