Shubman Gill hits century, India starts Champions Trophy with a

शुभमन गिल का शतक, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जीत के साथ आगाज

दुबई । चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में 228 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारत ने 46.3 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाकर मैच जीत लिया।
229 रन के टारगेट के पीछे करने उतरे भारत की शुरुआत धमाकेदार रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 59 गेंद में 69 रन की साझेदारी करके ठोस शुरुआत दी। रोहित शर्मा को तस्कीन अहमद की गेंद पर रिशाद होसेन ने कैच कर लिया। रोहित शर्मा ने 7 चौकों की सहायता से 36 गेंद में 41 रन बनाए। विराट कोहली 22 रन बनाकर रिशाद होसेन की गेंद पर सौम्या सरकार को कैच दे बैठे। श्रेयस अय्यर ने 15 और अक्षर पटेल ने 8 रन बनाए। लेकिन इसके बाद बांग्लादेश विकेट के लिए तरस गया निचले क्रम में लोकेश राहुल ने नाबाद रहते हुए 47 गेंद में एक चौके और दो छक्के की सहायता से 41 रन का योगदान दिया। शुभमन गिल 129 गेंद में 9 चौके और दो छक्के की सहायता से 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाए। तोहिद हृदय ने 118 गेंद में छह चौके और दो छक्के की सहायता से 100 रन का योगदान दिया। उन्हें हर्षित राणा की गेंद पर मोहम्मद शमी ने कैच आउट किया। जाकिर अली ने 114 गेंद में चार चौके की सहायता से 68 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। हर्षित राणा को तीन और अक्षर पटेल को दो विकेट मिले।

×
Date : 20 February 2025 Posted By : EDITOR
शुभमन गिल का शतक, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जीत के साथ आगाज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]