शुभमन गिल ने कहा, शुरुआती स्कोर को बड़े में बदलने पर है मेरा फोकस - Update Now News

शुभमन गिल ने कहा, शुरुआती स्कोर को बड़े में बदलने पर है मेरा फोकस

बंगलुरु | आईपीएल 2023 में लगातार दूसरा शतक लगाने वाले और शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि उनका फोकस हमेशा शुरूआत करने और इसे एक बड़ी पारी में बदलने पर रहा है। गिल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 52 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली, जिसमें 200 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और आठ छक्के लगाए, जिसके बाद बैंगलोर टीम के फैंस मायूस हो गए। गिल ने कहा, आईपीएल के पहले भाग में, मैं बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा था। मैं 40-50 रन बना रहा था। यह एक शुरूआत करने और इसे एक बड़े स्कोर में बदलने के बारे में है। शुक्र है कि यह मेरे लिए काम कर रहा है। गिल ने मैच खत्म होने के बाद कहा, आपको टी20 क्रिकेट में शॉट खेलते रहने की जरूरत है। आपको खुद को अप्लाई करते रहना होगा, यह महत्वपूर्ण है। गिल ने दूसरे विकेट के लिए विजय शंकर के साथ 71 गेंदों पर 123 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। शंकर ने तेजी से 53 रन बनाए। मुझे लगा कि विजय शंकर कुछ ज्यादा तेजी से खेल रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि आप बॉल को टाइम करें। एक बार जब उन्होंने गति पकड़ ली, तो उन्होंने फिर अच्छा खेला। मैं अपना खेल जानता हूं .. किसी भी खिलाड़ी के लिए यह यह जानना महत्वपूर्ण है कि आप क्या हैं।

×
Date : 23 May 2023 Posted By : EDITOR
शुभमन गिल ने कहा, शुरुआती स्कोर को बड़े में बदलने पर है मेरा फोकस
News Image

बंगलुरु | आईपीएल 2023 में लगातार दूसरा शतक लगाने वाले और शानदार फॉर्म में चल रहे गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि उनका फोकस हमेशा शुरूआत करने और इसे एक बड़ी पारी में बदलने पर रहा है। गिल ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 52 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली, जिसमें 200 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और आठ छक्के लगाए, जिसके बाद बैंगलोर टीम के फैंस मायूस हो गए। गिल ने कहा, आईपीएल के पहले भाग में, मैं बड़ी पारी नहीं खेल पा रहा था। मैं 40-50 रन बना रहा था। यह एक शुरूआत करने और इसे एक बड़े स्कोर में बदलने के बारे में है। शुक्र है कि यह मेरे लिए काम कर रहा है। गिल ने मैच खत्म होने के बाद कहा, आपको टी20 क्रिकेट में शॉट खेलते रहने की जरूरत है। आपको खुद को अप्लाई करते रहना होगा, यह महत्वपूर्ण है। गिल ने दूसरे विकेट के लिए विजय शंकर के साथ 71 गेंदों पर 123 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। शंकर ने तेजी से 53 रन बनाए। मुझे लगा कि विजय शंकर कुछ ज्यादा तेजी से खेल रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि आप बॉल को टाइम करें। एक बार जब उन्होंने गति पकड़ ली, तो उन्होंने फिर अच्छा खेला। मैं अपना खेल जानता हूं .. किसी भी खिलाड़ी के लिए यह यह जानना महत्वपूर्ण है कि आप क्या हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]