Simona Halep eager to return to tennis after doping ban is lifted

डोपिंग बैन कम होने के बाद टेनिस में वापसी को लेकर उत्सुक सिमोना हालेप

 

नई दिल्ली । पूर्व विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप खेल मध्यस्थता अदालत (सीएएस) द्वारा उनके चार साल के प्रतिबंध को घटाकर 9 महीने करने के बाद नए जोश के साथ टेनिस में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) इंडिपेंडेंट ट्रिब्यूनल ने हालेप को डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन (एडीआरवी) का दोषी पाया था और पिछले सितंबर में उन पर चार साल का बैन लगाया था। लेकिन अब इस बैन को कम कर दिया गया है। अब, पूर्व विश्व नंबर एक जल्द से जल्द दौरे पर लौटने के लिए स्वतंत्र है, क्योंकि वह पहले ही 9 महीने का निलंबन झेल चुकी है। सीएएस के फैसले के बाद सिमोना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आज एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला सुनाया है। इस चुनौतीपूर्ण यात्रा के बीच, सत्य की अखंडता और न्याय के सिद्धांतों में मेरा अटूट विश्वास मेरा हथियार रहा है। गंभीर आरोपों और विरोध का सामना करने के बावजूद मैंने हार नहीं मानी।” दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हालेप को 7 अक्टूबर, 2022 को प्रतियोगिता से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। जब यह घोषणा की गई थी कि उन्होंने 2022 यूएस ओपन में प्रतिबंधित पदार्थ रोक्साडस्टैट के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। बाद में उन्होंने इसके सेवन से इनकार कर दिया और दूषित पोषण अनुपूरक को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

×
Date : 07 March 2024 Posted By : EDITOR
डोपिंग बैन कम होने के बाद टेनिस में वापसी को लेकर उत्सुक सिमोना हालेप
News Image

 

नई दिल्ली । पूर्व विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप खेल मध्यस्थता अदालत (सीएएस) द्वारा उनके चार साल के प्रतिबंध को घटाकर 9 महीने करने के बाद नए जोश के साथ टेनिस में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) इंडिपेंडेंट ट्रिब्यूनल ने हालेप को डोपिंग रोधी नियम उल्लंघन (एडीआरवी) का दोषी पाया था और पिछले सितंबर में उन पर चार साल का बैन लगाया था। लेकिन अब इस बैन को कम कर दिया गया है। अब, पूर्व विश्व नंबर एक जल्द से जल्द दौरे पर लौटने के लिए स्वतंत्र है, क्योंकि वह पहले ही 9 महीने का निलंबन झेल चुकी है। सीएएस के फैसले के बाद सिमोना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला सुनाया है। इस चुनौतीपूर्ण यात्रा के बीच, सत्य की अखंडता और न्याय के सिद्धांतों में मेरा अटूट विश्वास मेरा हथियार रहा है। गंभीर आरोपों और विरोध का सामना करने के बावजूद मैंने हार नहीं मानी।" दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हालेप को 7 अक्टूबर, 2022 को प्रतियोगिता से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। जब यह घोषणा की गई थी कि उन्होंने 2022 यूएस ओपन में प्रतिबंधित पदार्थ रोक्साडस्टैट के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। बाद में उन्होंने इसके सेवन से इनकार कर दिया और दूषित पोषण अनुपूरक को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें?

📰 Generate e-Paper Clip IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें ? India vs New Zealand: टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज में […]

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]