protests in Delhi and Mumbai l of the Chief Election Commissioner

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर दिल्ली और मुंबई में एक साथ विरोध-प्रदर्शन

मुंबई,नई दिल्ली। गांधी जयंती के दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश की गई। मुंबई में विरोध प्रदर्शन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को विपक्ष और कुछ प्रसिद्ध फिल्मी जगत से जुड़े लोगों का समर्थन मिला। इस बीच शिवाजी पार्क में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली के कनॉट प्लेस की सड़कों पर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (आप) के साथ ही कांग्रेस से संबद्ध कई संगठनों के कार्यकर्ता भारी संख्या में जंतर-मंतर के पास पहुंचने की कोशिश करने लगे।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने अशोका रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया और आप नेता आतिशी, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, अनुराग ढांढा, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह सहित 700 से अधिक कार्यकर्ताओं व प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। सुबह ही जनपथ, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग सहित 11 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था। यहां वामपंथी दलों के नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। वहीं, मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी के आह्वान पर सैकड़ों लोग जमा हुए। शिवाजी पार्क में शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और सीजेपी समर्थक तिरंगा, बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे।

×
Date : 02 October 2026 Posted By : EDITOR
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर दिल्ली और मुंबई में एक साथ विरोध-प्रदर्शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage.

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage. Mumbai: In a special video call, Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended his warm wishes to Padma Shri Ujjwal Nikam on Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam, the film bringing the […]

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]