siya parikh stuns at cannes film festival

Cannes Film Festival : कान्स फिल्म फेस्टिवल में छा गईं सिया पारिख ( Siya Parikh ) See Photos

 

इंडियन – अमेरिकन गर्ल Siya Parikh ने Cannes Film Festival में रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

-हाई स्कूल की छात्रा सिया पारिख ने शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया
-16 वर्षीय प्रतिभावान युवा मॉडल – अभिनेत्री सिया ने फैशन डिजाइनर एंड्रेस एक्विनो के लिए मॉडलिंग किया
-सिया जल्द ही अंजलि फौगट की क्रिएशन में कान्स में रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी

Mumbai: 16 साल की इंडियन अमेरिकन गर्ल सिया पारिख  Siya Parikh ने फ्रांस में आयोजित कान्स में ग्लोबल शॉर्ट फिल्म महोत्सव अवॉर्ड्स फंक्शन में मशहूर फैशन डिजाइनर और निर्माता एंड्रेस एक्विनो के लिए एक मॉडल के रूप में शानदार परफॉर्मेंस कर सबका दिल जीत लिया। महोत्सव में रेड कार्पेट पर दुनिया ने कुशल मॉडल और उभरती हुई अभिनेत्री के रूप में सिया के हुनर को पहचाना भी और सलाम भी किया।
कान्स में सबका दिल जीतने वाली सिया कहती हैं- ‘चुनौतियां ही जीवन को दिलचस्प बनाती हैं, उन पर काबू पाना ही जीवन को सार्थक बनाता है।Ó इस दौरान भारतीयता का परिचय देते हुए सिया ने एंड्रेस को स्पेशल थैंक्स कहा, ‘मैं एंड्रेस की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपनी ड्रेस में मॉडलिंग करने का सुनहरा अवसर। सचमुच उनके इस योगदान से मुझेे करियर में आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी।Ó
ग्लोबल शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स का यह छठा सालाना सीजन था। इसकी स्थापना एंड्रेस एक्विनो ने की है, जो काउचर फैशन वीक की भी संस्थापक और निर्माता हैं।
छोटी कद की सिया आज जिस मुकाम पर खड़ी हैं, दुनिया उन्हें तहेदिल से सलाम कर रही है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सिया अप्रवासी माता-पिता की संतान हैं, जिनकी जड़ें गुजरात के वडोदरा से जुड़ी हैं। उनके पिता आशीष पारीख आईटी प्रोफेशनल हैं और उनकी माँ शीतल पटेल पारीख सामाजिक कार्यकर्ता और प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। सिया इस समय अमेरिका के ओहियो में हाई स्कूल में पढ़ रही हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट अपीयरेंस के लिए सिया डिजाइनर अंजलि फौगट का डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन की ड्रेस पहने हुए नजर आएंगी। “मैंने उन्हें पहले भी पहना है – वो अंजलि के साथ मेरा शूट था – जिसे एंड्रेस ने देखा और मुझे कान्स के कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। मैं हमेशा उसके कपड़ों से प्यार करती रही हूं – इनके इसे पहनने वाले के ओम्फ फैक्टर को बढ़ाते हैं। ”
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। सिया ने इस बात की शानदार मिसाल पेश की है कि किसी व्यक्ति का कद, त्वचा, रंग और चेहरा-मोहरा उसके सफलता, विकास और जुनून के रास्ते में रुकावट नहीं खड़ी नहीं कर सकता। सिया का हमेशा छोटे कद के लिए मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन वह जरा भी निरुत्साहित नहीं हुईं। सिया ने हर अवसर का लाभ उठाया और अपने सपनों को हकीकत में बदलने पर पूरा ध्यान लगाया। आज सिया ने कला, फैशन और संस्कृति के क्षेत्र में पूरी सफलता के साथ झंडे गाड़े हैं। वह अपनी इस छोटी सी यात्रा के जरिये अन्य प्रतिभाशाली युवाओं की मदद के लिए भी संकल्पबद्ध हैं। सिया हुनरमंद युवाओं को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देने का इरादा रखती हैं।

×
Date : 16 July 2021 Posted By : EDITOR
Cannes Film Festival : कान्स फिल्म फेस्टिवल में छा गईं सिया पारिख ( Siya Parikh ) See Photos
News Image

 

इंडियन - अमेरिकन गर्ल Siya Parikh ने Cannes Film Festival में रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

-हाई स्कूल की छात्रा सिया पारिख ने शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया
-16 वर्षीय प्रतिभावान युवा मॉडल - अभिनेत्री सिया ने फैशन डिजाइनर एंड्रेस एक्विनो के लिए मॉडलिंग किया
-सिया जल्द ही अंजलि फौगट की क्रिएशन में कान्स में रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी

Mumbai: 16 साल की इंडियन अमेरिकन गर्ल सिया पारिख  Siya Parikh ने फ्रांस में आयोजित कान्स में ग्लोबल शॉर्ट फिल्म महोत्सव अवॉर्ड्स फंक्शन में मशहूर फैशन डिजाइनर और निर्माता एंड्रेस एक्विनो के लिए एक मॉडल के रूप में शानदार परफॉर्मेंस कर सबका दिल जीत लिया। महोत्सव में रेड कार्पेट पर दुनिया ने कुशल मॉडल और उभरती हुई अभिनेत्री के रूप में सिया के हुनर को पहचाना भी और सलाम भी किया।
कान्स में सबका दिल जीतने वाली सिया कहती हैं- 'चुनौतियां ही जीवन को दिलचस्प बनाती हैं, उन पर काबू पाना ही जीवन को सार्थक बनाता है।Ó इस दौरान भारतीयता का परिचय देते हुए सिया ने एंड्रेस को स्पेशल थैंक्स कहा, 'मैं एंड्रेस की बेहद आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपनी ड्रेस में मॉडलिंग करने का सुनहरा अवसर। सचमुच उनके इस योगदान से मुझेे करियर में आगे बढ़ने में बहुत मदद मिलेगी।Ó
ग्लोबल शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स का यह छठा सालाना सीजन था। इसकी स्थापना एंड्रेस एक्विनो ने की है, जो काउचर फैशन वीक की भी संस्थापक और निर्माता हैं।
छोटी कद की सिया आज जिस मुकाम पर खड़ी हैं, दुनिया उन्हें तहेदिल से सलाम कर रही है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सिया अप्रवासी माता-पिता की संतान हैं, जिनकी जड़ें गुजरात के वडोदरा से जुड़ी हैं। उनके पिता आशीष पारीख आईटी प्रोफेशनल हैं और उनकी माँ शीतल पटेल पारीख सामाजिक कार्यकर्ता और प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। सिया इस समय अमेरिका के ओहियो में हाई स्कूल में पढ़ रही हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट अपीयरेंस के लिए सिया डिजाइनर अंजलि फौगट का डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन की ड्रेस पहने हुए नजर आएंगी। "मैंने उन्हें पहले भी पहना है - वो अंजलि के साथ मेरा शूट था - जिसे एंड्रेस ने देखा और मुझे कान्स के कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। मैं हमेशा उसके कपड़ों से प्यार करती रही हूं - इनके इसे पहनने वाले के ओम्फ फैक्टर को बढ़ाते हैं। ”
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। सिया ने इस बात की शानदार मिसाल पेश की है कि किसी व्यक्ति का कद, त्वचा, रंग और चेहरा-मोहरा उसके सफलता, विकास और जुनून के रास्ते में रुकावट नहीं खड़ी नहीं कर सकता। सिया का हमेशा छोटे कद के लिए मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन वह जरा भी निरुत्साहित नहीं हुईं। सिया ने हर अवसर का लाभ उठाया और अपने सपनों को हकीकत में बदलने पर पूरा ध्यान लगाया। आज सिया ने कला, फैशन और संस्कृति के क्षेत्र में पूरी सफलता के साथ झंडे गाड़े हैं। वह अपनी इस छोटी सी यात्रा के जरिये अन्य प्रतिभाशाली युवाओं की मदद के लिए भी संकल्पबद्ध हैं। सिया हुनरमंद युवाओं को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देने का इरादा रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर इतिहास रचने जा रही है ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ Mumbai: भारत के लिए गर्व का पल! भारतीय सिनेमा और दिवाली की भावना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाते […]