शादी के 24 साल बाद तलाक ले रहे हैं सोहेल- सीमा - Update Now News

शादी के 24 साल बाद तलाक ले रहे हैं सोहेल- सीमा

 

मुंबई: आज कल के रिश्तों को अगर इंस्टेंट न्यूडल्स करार कर दिया जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इस बदलते युग में जितनी आसानी से जल्‍दी रिश्‍ते बनते हैं, उतनी ही जल्‍दी टूट भी जाते हैं। जहां कुछ रिश्ते एक-दूसरे की बेवफाही से टूटे हैं। वहीं कुछ कपल्स आपसी सलाह के साथ अपनी राहें अलग करते हैं। बी-टाउन में भी कई ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने अपने कई सालों के रिश्ते को तोड़ अपनी राहें जुदा की। इनके बीच घरेलू अनबन और एक-दूजे को चीट करने के चलते नौबत तलाक तक आ पहुंची। ऐसे में इनके पास भी इसके अलावा कोई और चारा ना रहा और आखिर में वे अलग हो गए। अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई सोहेल खान का नाम भी जुड़ गया है।
सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान तलाक लेने जा रहे हैं। शादी के 24 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। शुक्रवार को इस कपल ने कोर्ट में डिवाॅर्स केस फाइल किया। हाल ही में कपल की फैमिली कोर्ट के बाहर से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक फैमिली कोर्ट के एक सूत्र ने बताया है कि सोहेल खान और सीमा खान आज कोर्ट में मौजूद थे।दोनों ने तलाक फाइल किया। दोनों उस दौरान दोस्त की तरह नजर आए। साल 2017 में रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल और सीमा के अलग होने की जानकारी आई थी। शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में दिखाया गया था कि सोहेल और सीमा अलग रहते हैं और बच्चें दोनों के साथ रहते हैं। इस शो से साफ हो गया था कि सीमा और सोहेल अलग-अलग रहते हैं। बता दें सोहेल खान और सीमा खान साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके दो बच्चे निर्वाण और योहन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Shaan Speaks on Faith, Rituals, and Remembering His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Mumbai :  Komal Nahta, […]

चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर Fetching content Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ का ट्रेलर जारी किया। इससे […]