Some stocks gave returns of more than 600% in 1 year

कुछ शेयर ने मचाया धमाल, 1 साल में 600% से अधिक का रिटर्न

कुछ शेयर ने मचाया धमाल, 1 साल में 600% से अधिक का रिटर्न

Mumbai: शेयर बाजार में कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न देकर मालामाल कर देते हैं। हर निवेशक ऐसे मल्टीबैगर शेयरों की तलाश में रहता है। ऐसा ही एक शेयर है सीएनआई रिसर्च (CNI Research), जिसने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। बीते एक साल में इस पेनी स्टॉक ने अपने निवेशकों को 654.59% का जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया है। इस के शेयर मंंगलवार को फोकस में रहे। इसमें तूफानी तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 17.19 रुपए के लेवल पर कामकाज की शुरुआत की और कुछ देर बाद 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 17.28 रुपए के लेवल पर 52 वीक का नया हाई छुआ है। कारोबार के अंत में बीएसई पर यह 4.98 फीसदी तेजी के साथ 17.28 रुपए के लेवल पर बंद हुआ।
CNI रिसर्च शेयर प्राइस हिस्ट्री
अगर सीएनआई रिसर्च के शेयरों का प्रदर्शन देखें तो बीते एक हफ्ते में 27.34 फीसदी की तेजी आई है। इसने बीते एक महीने में 19.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते 3 महीने में 47.19 फीसदी तेजी आई है। इस साल 644.83 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। बीते 3 साल में कंपनी के शेयरों में 441.69 फीसदी मजबूती आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Malabar Group-मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Malabar Group – मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ‘बिजनेस भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026’ समारोह में प्रदान किया सम्मान मुंबई : मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, श्री एम.पी. अहमद को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित […]

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani launch global brands easyGym, 5àsec and Blenz Coffee in India

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani launch global brands easyGym, 5àsec and Blenz Coffee in India Mumbai: Actor and entrepreneur Rakul Preet Singh and producer-entrepreneur Jackky Bhagnani have announced the launch of three international franchise brands in India—easyGym, 5àsec and Blenz Coffee. The announcement was made during a special launch […]