Sonakshi Sinha will not change her religion

सोनाक्षी सिन्‍हा नहीं बदलेंगी अपना धर्म

 

सोनाक्षी सिन्‍हा नहीं बदलेंगी अपना धर्म
ससुर इकबाल रतनसी ने शादी के बाद इस्‍लाम कबूलने पर दिया दो टूक जवाब

Mumbai: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद सोनाक्षी इस्लाम कबूल कर लेंगी। पर ऐसा नहीं है। सोनाक्षी के होने वाले ससुर यानी जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इसका खंडन किया है। साथ ही बताया है कि शादी किस तरह की होगी और क्यों सोनाक्षी इस्लाम नहीं कबूलेंगी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें पिछले काफी समय से आ रही थीं, पर परिवार की तरफ से कुछ भी पुष्ट तौर पर नहीं कहा गया। लेकिन इस शादी को लेकर परिवार के बीच मनमुटाव की खबरें जरूर आईं। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में क्लियर कर दिया कि परिवार में थोड़ा तनाव था, जो अब ठीक है और सभी लोग शादी में शामिल होंगे। शादी के बाद सोनाक्षी के इस्लाम कबूल करने और धर्म परिवर्तन की खबरों पर जहीर इकबाल के पिता ने कहा, ‘वह धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है और यह निश्चित है। उनका मिलन दिलों का मिलन है और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। मैं इंसानियत में विश्वास करता हूं। भगवान को हिंदू भगवान और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]