Sonakshi Sinha will not change her religion

सोनाक्षी सिन्‍हा नहीं बदलेंगी अपना धर्म

 

सोनाक्षी सिन्‍हा नहीं बदलेंगी अपना धर्म
ससुर इकबाल रतनसी ने शादी के बाद इस्‍लाम कबूलने पर दिया दो टूक जवाब

Mumbai: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद सोनाक्षी इस्लाम कबूल कर लेंगी। पर ऐसा नहीं है। सोनाक्षी के होने वाले ससुर यानी जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इसका खंडन किया है। साथ ही बताया है कि शादी किस तरह की होगी और क्यों सोनाक्षी इस्लाम नहीं कबूलेंगी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें पिछले काफी समय से आ रही थीं, पर परिवार की तरफ से कुछ भी पुष्ट तौर पर नहीं कहा गया। लेकिन इस शादी को लेकर परिवार के बीच मनमुटाव की खबरें जरूर आईं। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में क्लियर कर दिया कि परिवार में थोड़ा तनाव था, जो अब ठीक है और सभी लोग शादी में शामिल होंगे। शादी के बाद सोनाक्षी के इस्लाम कबूल करने और धर्म परिवर्तन की खबरों पर जहीर इकबाल के पिता ने कहा, ‘वह धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है और यह निश्चित है। उनका मिलन दिलों का मिलन है और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। मैं इंसानियत में विश्वास करता हूं। भगवान को हिंदू भगवान और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।

×
Date : 23 June 2024 Posted By : EDITOR
सोनाक्षी सिन्‍हा नहीं बदलेंगी अपना धर्म
News Image

 

सोनाक्षी सिन्‍हा नहीं बदलेंगी अपना धर्म
ससुर इकबाल रतनसी ने शादी के बाद इस्‍लाम कबूलने पर दिया दो टूक जवाब

Mumbai: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद सोनाक्षी इस्लाम कबूल कर लेंगी। पर ऐसा नहीं है। सोनाक्षी के होने वाले ससुर यानी जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इसका खंडन किया है। साथ ही बताया है कि शादी किस तरह की होगी और क्यों सोनाक्षी इस्लाम नहीं कबूलेंगी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें पिछले काफी समय से आ रही थीं, पर परिवार की तरफ से कुछ भी पुष्ट तौर पर नहीं कहा गया। लेकिन इस शादी को लेकर परिवार के बीच मनमुटाव की खबरें जरूर आईं। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में क्लियर कर दिया कि परिवार में थोड़ा तनाव था, जो अब ठीक है और सभी लोग शादी में शामिल होंगे। शादी के बाद सोनाक्षी के इस्लाम कबूल करने और धर्म परिवर्तन की खबरों पर जहीर इकबाल के पिता ने कहा, 'वह धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है और यह निश्चित है। उनका मिलन दिलों का मिलन है और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। मैं इंसानियत में विश्वास करता हूं। भगवान को हिंदू भगवान और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]