Sony India has launched the new 400mm and 600mm G Master...

सोनी इंडिया ने नए 400mm और 600mm G Master™ सुपर-टेलीफोटो प्राइम लेंस पेश किए, अपनी श्रेणी में दुनिया के सबसे हल्के लेंस हैंडहेल्ड शूटिंग में बेहतर नियंत्रण और शानदार इमेजिंग परफॉर्मेंस

सोनी इंडिया ने नए 400mm और 600mm G Master™ सुपर-टेलीफोटो प्राइम लेंस पेश किए, अपनी श्रेणी में दुनिया के सबसे हल्के लेंस
हैंडहेल्ड शूटिंग में बेहतर नियंत्रण और शानदार इमेजिंग परफॉर्मेंस

FE 600mm F6.3 GM OSS और FE 400mm F4.5 GM OSS

नई दिल्ली: सोनी इंडिया ने अल्फा™ फुल-फ्रेम ई-माउंट सिस्टम के लिए दो नए G Master™ सुपर-टेलीफोटो प्राइम लेंस पेश किए हैं। इनमें FE 400mm F4.5 GM OSS, जिसकी फोकल लेंथ 400mm है, और FE 600mm F6.3 GM OSS, जिसकी फोकल लेंथ 600mm है। दोनों अपने-अपने वर्ग में दुनिया के सबसे हल्के लेंस हैं।
FE 400mm F4.5 GM OSS का वजन लगभग 994 ग्राम और FE 600mm F6.3 GM OSS का वजन लगभग 995 ग्राम है। हल्के वजन के कारण ये लेंस ऐसे शूटिंग स्टाइल के लिए उपयुक्त हैं, जिसमें फोटोग्राफर आसपास के माहौल को देखते हुए तेजी से विषय और फोटो खींचने के अवसर तलाशते हैं। इनके वजन का संतुलन भी इस तरह तैयार किया गया है कि हैंडहेल्ड शूटिंग के दौरान बेहतर नियंत्रण मिले। यह खास तौर पर तब उपयोगी है, जब किसी विषय को लगातार फ्रेम में बनाए रखना हो या तेजी से मूव कर रहे विषय को ट्रैक करना हो। इससे पक्षियों, वन्यजीवों और खेलों की सुपर-टेलीफोटो फोटोग्राफी में अधिक लचीलापन मिलता है।
इन लेंस को सुपर-टेलीफोटो रेंज में G Master सीरीज की खास शानदार डिटेल, हाई रेजोल्यूशन और खूबसूरत बोकेह देने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे फोटोग्राफर दूर मौजूद विषयों को भी बारीक डिटेल के साथ कैप्चर कर सकते हैं। तेज, सटीक और शांत ऑटोफोकस (AF) परफॉर्मेंस तेजी से आगे बढ़ते विषयों को जल्दी और सटीक तरीके से कैप्चर करने में मदद करती है।
सोनी इंडिया के इमेजिंग एवं प्रोफेशनल सॉल्यूशंस के प्रमुख मुकेश श्रीवास्तव ने कहा, “सोनी हमेशा इमेजिंग टेक्नोलॉजी की सीमाओं को आगे बढ़ाने और फोटोग्राफरों की बदलती जरूरतों को समझने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नए FE 400mm F4.5 GM OSS और FE 600mm F6.3 GM OSS के साथ हम लंबी टेलीफोटो रेंज को हल्के और आसानी से ले जाने योग्य डिजाइन में उपलब्ध करा रहे हैं। एक किलोग्राम से कम वजन वाले ये लेंस 400mm और 600mm की फोकल लेंथ को ऐसे फॉर्म फैक्टर में पेश करते हैं, जिन्हें फोटोग्राफर फील्ड में आसानी से साथ ले जा सकते हैं, संभाल सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। वन्यजीव, पक्षी और स्पोर्ट्स फोटोग्राफरों के लिए यह फोटो लेने के उनके तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।”
FE 400mm F4.5 GM OSS और FE 600mm F6.3 GM OSS की प्रमुख खूबियां:
1. हल्के और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ सुपर-टेलीफोटो शूटिंग में बेहतर हैंडलिंग
FE 400mm F4.5 GM OSS का अधिकतम डायमीटर लगभग 108mm और लंबाई करीब 242mm है। वहीं FE 600mm F6.3 GM OSS का अधिकतम डायमीटर लगभग 108mm और लंबाई करीब 263mm है। कॉम्पैक्ट आकार के कारण इन्हें आसानी से साथ ले जाया जा सकता है और हैंडहेल्ड शूटिंग के दौरान बेहतर पकड़ और नियंत्रण मिलता है।
इसके अलावा, लेंस का वजन इस तरह संतुलित किया गया है कि इसका सेंटर ऑफ ग्रैविटी कैमरा बॉडी के ज्यादा करीब रहे। इससे किसी विषय को लगातार फ्रेम में बनाए रखना, चलते हुए विषय को ट्रैक करना और पैनिंग शॉट लेना आसान होता है। हल्का वजन और बेहतर हैंडलिंग सुपर-टेलीफोटो फोटोग्राफी में अधिक लचीलापन प्रदान करते हैं। खासकर ऐसे आउटडोर माहौल में, जहां ट्राइपॉड या मोनोपॉड का इस्तेमाल करना मुश्किल हो, या लंबे समय तक हैंडहेल्ड शूटिंग करनी हो, ये लेंस अधिक सुविधा देते हैं।.
G Master सीरीज की खास हाई रेजोल्यूशन और खूबसूरत बोकेह
नए ऑप्टिकल डिजाइन में तीन Super ED (Extra-low Dispersion) ग्लास एलिमेंट और एक ED ग्लास एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है। ये सुपर-टेलीफोटो फोकल लेंथ में आमतौर पर होने वाले क्रोमैटिक एबरेशन और अन्य ऑप्टिकल एबरेशन को प्रभावी तरीके से कम करते हैं। इससे तस्वीर के बीच से लेकर किनारों तक हाई रेजोल्यूशन मिलता है।
सोनी की खास Nano AR Coating II तकनीक बैकलिट परिस्थितियों में भी घोस्टिंग और फ्लेयर को काफी कम करती है, जिससे तस्वीरें साफ और क्रिस्प आती हैं। इसके अलावा, 11-ब्लेड सर्कुलर अपर्चर और डिजाइन व मैन्युफैक्चरिंग के दौरान स्फेरिकल एबरेशन को ऑप्टिमाइज करने से G Master सीरीज की पहचान वाला बेहद स्मूद और खूबसूरत बोकेह मिलता है।.
तेज, सटीक और शांत AF के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन
इन लेंस में दो XD (Extreme Dynamic) Linear Motors और खास तौर पर इनके लिए ऑप्टिमाइज किया गया कंट्रोल एल्गोरिदम दिया गया है। यह तेज, सटीक और शांत ऑटोफोकस (AF) परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
यह सुविधा पक्षियों, वन्यजीवों और खेलों जैसे तेजी से आगे बढ़ने वाले विषयों को लगातार ट्रैक करने में मदद करती है। ये लेंस Alpha 9 III के साथ AF/AE ट्रैकिंग के साथ 120 fps तक की लगातार शूटिंग को भी सपोर्ट करते हैं।
इन लेंस में बिल्ट-इन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी दिया गया है, जो सुपर-टेलीफोटो फोकल लेंथ पर हैंडहेल्ड शूटिंग के दौरान कैमरा शेक को कम करने में मदद करता है।
इसके साथ ही ये कैमरा बॉडी के Active Mode इमेज स्टेबिलाइजेशन और कोऑर्डिनेटेड इमेज स्टेबिलाइजेशन कंट्रोल को भी सपोर्ट करते हैं। इससे हैंडहेल्ड शूटिंग में भी कम ब्लर के साथ बेहतर क्वालिटी की फोटो और वीडियो शूट की जा सकती है।
ये लेंस कैमरा बॉडी के ब्रीदिंग कंपंसेशन फीचर को भी सपोर्ट करते हैं। यह वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोकस पोजिशन बदलने से व्यूइंग एंगल में होने वाले बदलाव को ठीक करने में मदद करता है।.
सुपर-टेलीफोटो फोटोग्राफी के लिए बेहतर ऑपरेशन, भरोसेमंद डिजाइन और विस्तार की सुविधा
बेहतर संचालन के लिए लेंस बैरल के आसपास चार कस्टमाइज करने योग्य फोकस होल्ड बटन दिए गए हैं। इनमें फंक्शन रिंग, फोकस रेंज लिमिटर, फुल-टाइम DMF स्विच, फोकस मोड स्विच और इमेज स्टेबिलाइजेशन मोड स्विच भी दिए गए हैं। इससे अलग-अलग शूटिंग जरूरतों के अनुसार लेंस को आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।
सोनी के वैकल्पिक टेली-कन्वर्टर के साथ इस्तेमाल करने पर FE 400mm F4.5 GM OSS की फोकल लेंथ को 800mm तक, जबकि FE 600mm F6.3 GM OSS की फोकल लेंथ को 1200mm तक बढ़ाया जा सकता है।
इन लेंस को धूल और नमी से बचाव वाले डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। फ्रंट लेंस एलिमेंट पर फ्लोरीन कोटिंग दी गई है, जो धूल और अन्य बाहरी कणों को चिपकने से रोकने में मदद करती है। इससे अलग-अलग आउटडोर शूटिंग परिस्थितियों में इनका इस्तेमाल करना आसान होता है।
FE 400mm F4.5 GM OSS और FE 600mm F6.3 GM OSS का प्रोडक्ट वीडियो यहां देखा जा सकता है। HERE.
कीमत और उपलब्धता:
FE 400mm F4.5 GM OSS और FE 600mm F6.3 GM OSS लेंस 24 सितंबर 2026 से पूरे भारत में सभी सोनी सेंटर, अल्फा फ्लैगशिप स्टोर, सोनी के अधिकृत डीलर और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर पर उपलब्ध होंगे। इन्हें Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकेगा।
Model
MRP (in INR)
Availability
FE 400mm F4.5 GM OSS
3,10,990/-
24th September 2026 onwards.
FE 600mm F6.3 GM OSS
4,28,990/-
24th September 2026 onwards.

×
Date : 04 October 2026 Posted By : EDITOR
सोनी इंडिया ने नए 400mm और 600mm G Master™ सुपर-टेलीफोटो प्राइम लेंस पेश किए, अपनी श्रेणी में दुनिया के सबसे हल्के लेंस हैंडहेल्ड शूटिंग में बेहतर नियंत्रण और शानदार इमेजिंग परफॉर्मेंस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी

📰 Generate e-Paper Clip न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया दमदार ट्रैक्टर – 3230 टीएक्स, खेती के हर काम के लिए उपयोगी न्यू हॉलैंड ने छत्तीसगढ़ में 42 एचपी वाला 3230 टीएक्स ट्रैक्टर लॉन्च किया है। यह 2डब्ल्यूडी तथा 4डब्ल्यूडी वैरिएंट में उपलब्ध है और इसका उपयोग खेती के कई तरह के कामों के […]

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]